{"_id":"5dc454ad8ebc3e5b2008ecf7","slug":"worship-faizabad-news-lko4909973166","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा में उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा में उमड़ा भक्तों का सैलाब
विज्ञापन
पंचकोसी परिक्रमा में जयघोष करते भक्त।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू स्नान को दिखी श्रद्धालुओं में होड़
पंचकोसी परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं से अयोध्या गुलजार रही। मठ-मंदिर से लेकर सरयू घाटों तक भक्तों का रेला नजर आया। रामनगरी के सरयू तट पर स्नान की होड़ लगी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान कर पुण्यार्जन करते दिखे। सुबह परिक्रमा शुरू करने वाले मेलार्थियों ने सरयू स्नान कर परिक्रमा का श्रीगणेश किया। जयश्रीराम व सरयू मइया के जयकारे गूंजते रहे।
हनुमानगढ़ी में दर्शन को लगी रही कतार
पंचकोसी परिक्रमा में उमड़े लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन को उन्मुख हो चले। हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला दिन भर जारी रहा। हनुमंतलाल की जय के गगनभेदी नारों से हनुमानगढ़ी परिसर गुंजित हो रहा था। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के जवान जूझते दिख रहे थे।
अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार को तय मुहूर्त 9:47 बजे से पहले ही श्रद्धालुओं के पग आस्था की डगर पर निकल पड़े।
बड़ी संख्या में उमड़े भक्तों ने पावल सलिला सरयू में डुबकी लगाई व जगह-जगह से परिक्रमा का श्रीगणेश किया। इस बीच अयोध्या विवाद में आने वाले फैसले को लेकर उपजी तमाम आशंकाएं भी निर्मूल साबित होती नजर आईं।
विज्ञापन
मुख्य मार्गों से लेकर मंदिरों के आसपास और गलियों में तिल रखने की जगह नहीं थी। गगनभेदी जयघोष की सामूहिक स्वरों से पंचकोसी परिक्रमा पथ गुंजायमान है। देर शाम तक अयोध्या की पंचकोसी परिधि मानव-शृंखला में बंध सी गई।
आस्था के पथ पर गुरुवार को निकले श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखा। चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर राम चरित मानस की चौपाइयों के साथ जयश्रीराम, राम-राम और सीताराम के स्वर गूंजते रहे।
सुबह तय मुहूर्त से पहले ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पूरी शुरू कर दी। परिक्रमा दिन चढ़ने के साथ रौ में आती दिख। शाम होते-होते परिक्रमा का उल्लास चरम पर दिखा। परिक्रमा पूरी होने के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब सरयू तट पर स्नान के बाद प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने लगा।
देर शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ से समूचा मेला क्षेत्र गुलजार रहा। परिक्रमा पथ पर उमड़ा आस्था का ज्वार रामनगरी की महत्ता का पुष्ट करने का कार्य कर रहा था तो वहीं परिक्रमा में शामिल हर वर्ग पुण्यार्जन करने हेतु उत्सुक दिखा। परिक्रमा शुरू करने वालों की सर्वाधिक भीड़ नयाघाट, उदया चैराहा, शाहनेवाजपुर चैराहा पर दिखी।
गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। जिन श्रद्धालुओं की परिक्रमा पूरी होती रही वे अपने आराध्य के दरबार में माथा टेकने को चल पड़े। सरयू तट पर स्नान के बाद प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने लगा। देर शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ से समूचा मेला क्षेत्र गुलजार रहा। दूसरी बेला में मेला क्षेत्र से परिक्रमा व दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं की वापसी भी शुरू होती रही। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का डेरा दिखा।