{"_id":"5d49c4618ebc3e6ccb57e921","slug":"worker-looted-faizabad-news-lko475036082","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 96 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 96 हजार की लूट
विज्ञापन
अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के कस्बा कुमारगंज में एलएंडटी फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन लेकर लौट रहे युवक से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 96 हजार रुपये लूट लिए।
युवक का आरोप है बाइक सवारों ने पीछे से नाक पर पंच मारकर घायल करने के बाद बैग छीन लिया। सूचना के बाद पुलिस जांच कर रही है।
थाना पूरा कलंदर निवासी रवि कुमार वर्मा एलएंडटी कंपनी में काम करता है। रविवार शाम वह खंडासा थाना क्षेत्र के तालढोली गांव से कलेक्शन लेकर आ रहा था।
तभी डबल नहर पर सराय हेमराज गांव के पास दो अज्ञात बाइक सवार आए और अचानक उसके नाक पर पंच मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गया।
इस बीच बदमाश उसके बैग में रखे 96 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित ने सूचना कुमारगंज पुलिस को दी। आननफानन पहुंची कुमारगंज पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी कुमारगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित रवि कुमार वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।