{"_id":"5f6636548ebc3e30c53abf15","slug":"worker-beaten-looted-eight-thousand-rupees-faizabad-news-lko540973380","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर को पीटा, आठ हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर को पीटा, आठ हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
अयोध्या। मवई के शेरपुर गांव में पंचायत भवन का निर्माण कर रहे मजदूर से गांव के दबंग ने असलहे के दम पर मारपीट की व जेब में रखे 8 हजार रुपये लूट ले गए। मामले में पुलिस ने मारपीट, लूट व हरिजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
मवई के शेरपुर गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन में शुक्रवार को मजदूर मिट्टी की पटाई कर रहे थे। इस दौरान गांव के गिरीश मिश्र अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों से पूछताछ करने लगे। इसी बीच कहासुनी के दौरान गिरीश ने मजदूर अशोक गौतम की जमकर पिटाई कर दी। मजदूर का आरोप है कि असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और जेब में मजदूरों को देने के लिए रखे आठ हजार रुपये लूट लिए।
आरोप है कि बीच-बचाव में आए मजदूर शमीउल्ला को भी पीटा। सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीणों व मजदूरों के बयान लिए गए हैं। मजदूर अशोक की तहरीर पर गिरीश के खिलाफ मारपीट, लूट व हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।