{"_id":"56f182b94f1c1b217cf14d24","slug":"woman-s-death-in-the-absence-of-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के अभाव में वृद्धा ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के अभाव में वृद्धा ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर साहब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर हालत में एंबुलेंस से सीएचसी पर आई एक वृद्धा ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। आरोप है कि अस्पताल में महिला तड़प रही थी और चिकित्सक अपने आवास पर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे थे। डॉक्टर आए तो महिला को मृत घोषित करने के बजाए, जिला अस्पताल रेफर कर दिए।
परिवारीजनो को लगा कि महिला जीवित नहीं है, तो हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बाबत परिवारीजनों ने सीएमओ से शिकायत की है। सीएचसी कांछा बाजार पूरे महादेव का पुरवा निवासी चमेली देवी (70) पत्नी शिव पलझन राय शाम चार बजे सीने में दर्द हुआ तो परिवारीजन एंबुलेंस से मरीज को लेकर सीएचसी पहुंचे।
महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी। ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट गिरधारी लाल ने इमरजेंसी पर तैनात डॉ. सतीश चंद्रा को फोन से बताया, लेकिन वह नहीं आए। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह अस्पताल आए तो महिला मर चुकी थी। उसके बाद चिकित्सक ने हाथ लगाया और फौरी तौर जिला अस्पताल के लिए चमेली को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मरीज के शरीर में किसी प्रकार की हरकत नहीं होने पर परिवारीजनों को संदेह हुआ। डॉक्टर के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर की कारस्तानी की शिकायत परिवारीजनों ने सीएमओ से की है।
मृत महिला को रेफर करने के बाबत डा. सतीश चंद्रा का कहना है कि मरीज का शरीर गर्म था, इसलिए रेफर कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पल्स नहीं चल रही थी। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।