फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman pregnant

नसबंदी कराई फिर भी हुई गर्भवती

Wed, 26 Jun 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman pregnant
अयोध्या। नसबंदी करवाने के बाद महिला गर्भवती हो गई। बीमार और हालत गंभीर होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज करवाने ले गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ के निर्देश पर विभाग असफल नसबंदी दवा फॉर्म व इसके इलाज की व्यवस्था करने में जुट गया।
बीकापुर के जाना गांव निवासी संतोष कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल पर शिकायत की है। आरोप लगाया कि उसने अपनी गांव के आशाबहू के सहयोग से अपनी पत्नी मीना का नसबंदी ऑपरेशन सीएचसी तारुन पर जनवरी 2018 में करवाया था फिर भी उसकी पत्नी गर्भवती हो गई।
दर्द होने पर उसे अस्पताल ले गया तो चिकित्सक ने इंकार कर दिया था, जिला चिकित्सालय अयोध्या गया। संतोष ने यह भी बताया 23 मई को सीएचसी पर जांच कराया तो वहां तीन का माह का गर्भ होना बताया गया।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर दर्शन नगर जाने पर उन्होंने लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में अब भी गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिओम ने बताया की शिकायत मिली है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन प्रभारी डॉ. वेद प्रकाश तिवारी को निर्देशित किया गया हैए महिला का इलाज करवाना सुनिश्चित करते हुए असफल नसबंदी दावा फॉर्म भरा कर विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed