फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman killed during the operation, road blockades

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, सड़क जाम

Tue, 27 Dec 2016 10:57 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Woman killed during the operation, road blockades
महिला की मौत के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
जानाबाजार स्थित एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार भोर बच्चेदानी(यूट्रेस) का ऑपरेशन करने के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद निजी हॉस्पिटल का संचालक अस्पताल में ताला बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन


मृतका का शव लेकर परिवारीजन पहले घर गए फिर वहां से वापस हॉस्पिटल पहुंचे परिवारीजन, रिश्तेदार व गांव के लोगों ने हंगामा कर तारुन-हैदरगंज मार्ग जाम कर दिया। मार्ग जाम की सूचना पर पहुंची हैदरगंज थाना पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की बात कह कर लोगों का आक्रोश शांत कराया। जिसके बाद जाम खत्म हुआ। मृतका के पति की तहरीर पर डॉ. आर वर्मा और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के परियायें गांव निवासी जगदीश प्रसाद कोरी ने अपनी पत्नी राजकुमारी (36) के बच्चेदानी (हिस्टेक्टमी) का ऑपरेशन कराने के लिए जाना बाजार के उत्तम हॉस्पिटल में 26 दिसंबर को भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने बताया कि अस्पताल संचालक ने ऑपरेशन व जांच के नाम पर साढ़े 12 हजार रुपये जमा करवा लिया था। बाकी तीन हजार रुपये ऑपरेशन के बाद देने की बात तय हुई थी। सोमवार की देर रात राजकुमारी के बच्चेदानी का ऑपरेशन शुरू हुआ जो तीन घंटे चला।

ऑपरेशन के बाद महिला की हालत नाजुक हो गई जिससे चलते महिला को दोबारा होश नहीं आया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा लेकिन उससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।

महिला को लेकर जैसे ही उसका परिवार फैजाबाद के लिए चला उसके बाद ही अस्पताल संचालक हॉस्पिटल में ताला डालकर भाग निकला। महिला के जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिवारीजनों को पूरा माजरा समझ में आ गया और वे महिला के शव को लेकर रात में ही घर चले गए। 

मंगलवार की सुबह मृतका का पति जगदीश प्रसाद अपने चारों बच्चों काजल (15), सुरजीत (12), गरिमा (8) व अजीत (5), बड़े भाई घम्मड़राम, पिता गादुर, छोटे भाई दयाराम और ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली व एक अन्य वाहन से जाना बाजार स्थित उसी हॉस्पिटल पर पहुंचा और सामने स्थित तारुन-हैदरगंज मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।


मृतका का पति डॉक्टर पर पत्नी को मार डालने का आरोप लगा रहा था। सूचना पाकर हैदरगंज थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि हॉस्पिटल के बोर्ड पर डॉ. बी. दास (सर्जन), डॉ. एसके गुप्ता (फिजीशियन) व डॉ. नीलम गुप्ता (महिला रोग विशेषज्ञ) का नाम लिखा हुआ है। तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed