{"_id":"5a1c4cef4f1c1b686a8b6030","slug":"without-helmet-people-can-not-take-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों को पेट्रोल न दिया जाए। हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर वाहन का चालान व लाइसेंस सीज किया जाए। ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह तक के लिए निलंबित भी किया जा सकता है।
बैठक में टेंपो व टैक्सी के पीछे लगे पार्ट्स को कटवाने के निर्देश दिए गए, जिन पर लटककर लोग यात्रा कर रहे है। सआदतगंज व नाका पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान जो पोल सड़क के बीच आ गए है, उन्हें तत्काल हटवाने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिये गए।
डीएम ने कहा कि अयोध्या में अंदर ग्राउंड केबल डालते समय खंभे हटाकर जो बाक्स का निर्माण कराया जा रहा है, उन्हें सड़क के किनारे शिफ्ट किया जाए। डीएम व एसएसपी ने चीनी मिल मसौधा व रौजागांव के प्रबंधकों को निर्देश दिया कि सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आगे व पीछे रेडियम के स्टीकर लगाए।
विज्ञापन
सीओ यातायात, एसपी सिटी को यातायात शहर में चलने वाली गाड़ियों में स्टीकर लगवाने के निर्देश दिए। फैजाबाद जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 18 अवैध कर हैं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाए। बैठक में डीएम के साथ एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी ग्रामीण, एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी आदि मौजूद रहे।