फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Withheld salary of absent executive engineer

गैरहाजिर मिले एक्सईएन का रोका वेतन

Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Withheld salary of absent executive engineer
अयोध्या। डीएम ने गुप्तारघाट व उसके पास पार्क में किए जा रहे इंटरलाकिंग व अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। अनुपस्थित पाए गए एक्सईएन का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। दो अवर अभियंताओं को फटकार लगाई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण काम कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम नितीश कुमार ने गुप्तारघाट पर पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। बाकी कार्यों को भी शीघ्रातिशीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने गुप्तारघाट के बगल सिंचाई विभाग से बनाए जा रहे पार्क में कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पार्क में किए जा रहे इंटरलाकिंग कार्य के बावत जेई अजय कुमार व राजेश प्रताप सिंह को फटकार लगाई। इस दौरान इस्टीमेट की कॉपी भी मौके पर न उपलब्ध कराने पर डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी। भविष्य में सभी वर्किंग साइटों पर अनिवार्य रूप से इस्टीमेट की कॉपी रखने के साथ ही संबंधित जेई/एई को मौके पर रहकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य कराने के निर्देश दिया। डीएम ने इंटरलाकिंग ईंट के सैंपल भी जांच के लिए एकत्रित करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बिना सूचना के मुख्यालय से बाहर पाए जाने पर एक्सईएन सरयू नहर खंड जय सिंह का 15 जनवरी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान संबंधित सहायक अभियंता संजय कुमार शुक्ला भी अनुपस्थित पाए गए। कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित जेई व एई अपने-अपने साइटों पर नियमित रूप से रहकर एस्टीमेट के मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।

समय-समय पर संबंधित एक्सईएन भी कार्यों का निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई व रिकवरी कराई जाएगी। उन्होंने गुप्तारघाट व पार्क को आकर्षक दृश्य देने, अच्छी गुणवत्ता की रंग-बिरंगे ब्रिक्स का प्रयोग कर संपूर्ण क्षेत्र को मनोहारी बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed