फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   With 22 crores, Guptar Ghat will get a new look

22 करोड़ से गुप्तारघाट को मिलेगा नया लुक

Thu, 02 Sep 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
With 22 crores, Guptar Ghat will get a new look
अयोध्या। रामनगरी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक मेगा सिटी बनाने के क्रम में भगवान राम के गुप्त होने वाले स्थान गुप्तारघाट को नया लुक देने की तैयारी शुरू हो गई है। 22 करोड़ रुपये की लागत से गुप्तारघाट को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें पंखमुखी महादेव मंदिर से एक नया लिंक रोड बनाया जाएगा। साथ ही घाट के निकट दो स्थानों पर पार्किंग स्थल, सिंचाई विभाग की भूमि पर श्रीराम पार्क, अवैध दुकानों को तोड़कर नई दुकानों का निर्माण, फसाड लाइटिंग व एक रोजगार केंद्र खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने बुधवार को सिंचाई, उद्यान, राजस्व, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों साथ निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पूरे प्रोजेक्ट का अध्ययन किया गया है। नए लिंक रोड पंचमुखी महादेव मंदिर से नए बने घाट तक जानी है। मौजूदा समय में जो सड़क है वो अति संकरी है। इस कारण यहां हर समय जाम लगा रहता है।
इसके लिए उद्यान विभाग की भूमि पर नया लिंक मार्ग बनाया जाना तय किया गया है। इसके साथ ही लिंक मार्ग जहां पर आकर घाट से जुडे़गा दोनों साइड पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
इसके साथ ही नदी के किनारे खाली पड़ी भूमि पर भगवान श्रीराम के नाम पर एक आध्यात्मिक पार्क बनाया जाएगा। मौजूदा समय में जो लोग अवैध दुकानें बनाए हुए हैं, सबको गिराकर नया कॉम्प्लेक्स बनाते हुए दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा।
इसके साथ ही पूरे गुप्तारघाट पर फसाड लाइटिंग लगाई जाएगी। साथ सफाई एवं रोजगार के लिए कार्य होगा। पूरी योजना में 22 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
जिलाधिकारी समेत विकास प्राधिकरण के अफसरों ने निरीक्षण के बाद समस्त कार्य को फाइनल कर दिया है। जिलाधिकारी ने इसके डीपीआर तैयार कराकर कार्य शुरू किए जाने की हिदायत दी है।
औचक निरीक्षक के दौरान प्राधिकरण के सचिव आरपी सिंह, सिंचाई विभाग के एक्सईएन व उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से सूर्य कुंड को नए सिरे से विकसित करने का कार्य अगले सप्ताह से शुुरू हो जाएगा।
इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने कंसलटेंट टीम व अपने इंजीनियरों के साथ निरीक्षण किया है। इसमें डिजाइन में कुछ बदलाव किया जाना है।

इसके लिए स्थलीय नाप जोख हुई है। शासन की ओर से सूर्य कुंड को 24 करोड़ रुपये से विकसित किया जाना है। इसमें प्रथम किस्त जारी हो चुकी है। अब इसी सप्ताह से शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed