फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   wind

पछुआ हवा ने ढाया सितम, 3.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sun, 27 Dec 2020 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
wind
अयोध्या। तेज धूप के बीच रविवार को तेजी से चली पछुआ हवाओं से रात का तापमान खिसककर 3.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अभी पछुआ हवाओं के बीच तापमान सामान्य के इर्द-गिर्द रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिन से मौसम का मिजाज काफी खुशनुमा हो गया है। सुबह-शाम में ठंड के साथ दिन में खिलने वाली चटख धूप से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। लेकिन रविवार को ठंड में थोड़ा इजाफा हुआ है। धूप तो सुबह रोज की तरह ही खिल गई, लेकिन हवा ने सितम ढाया। करीब 2.3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा से गलन का अहसास हुआ।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान तो सामान्य रहा, लेकिन रात का तापमान लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री लुढ़ककर 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 88 फीसदी दर्ज हुईा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 घंटे में आसमान साफ रहने व हवाएं पश्चिमी चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed