फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Will create such an environment so that Ram temple is not broken again

विहिप अध्यक्ष ने देखी राममंदिर निर्माण की प्रगति

Thu, 02 Sep 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Will create such an environment so that Ram temple is not broken again
अयोध्या-कार्यशाला का भ्रमण करते विहिप अध्यक्ष व अन्य। -संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। विहिप के अध्यक्ष रवींद्र सिंह बुधवार केे अचानक परिवार संग अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन करने के साथ-साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों से राममंदिर निर्माण प्रगति की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

उन्होंने राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। विहिप अध्यक्ष बनने के बाद रवींद्र सिंह का यह पहला अयोध्या दौरा रहा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने विहिप अध्यक्ष को राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन

बताया गया कि राममंदिर निर्माण के लिए ग्राउंड इंप्रूवमेंट का कार्य चल रहा है। जिसके तहत लगभग 50 फिट गहरे गड्ढे को भरने का काम पूरा होने वाला है।
इंजीनियरों ने भी मंदिर निर्माण की जानकारी विहिप अध्यक्ष को देते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि राममंदिर सदियों तक अक्षुण्ण रहेगा। विहिप अध्यक्ष ने ट्रस्ट के महासचिव के साथ रामघाट स्थित रामजन्मभूमि न्यास की कार्यशाला का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपत राय द्वारा राममंदिर की पहली मंजिल के तराशे गए पत्थरों को उन्हें दिखाते हुए आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी गई। विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविंद्र नारायण सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल मंदिर निर्माण का काम नहीं करता बल्कि संपूर्ण विश्व में हिंदुओं को एकत्रित करने का भी काम करती है।

हम रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कर रहे है। हम ऐसा माहौल पैदा करेंगे कि 50 साल बाद ऐसा ना हो कि राममंदिर फिर टूट जाए। हमें हिंदुत्व को जागृत कर हिंदुत्व की रक्षा करनी है। काशी और मथुरा के सवाल पर बोले एक के साधे सब सधे, सब साधे सब जाए। पहले एक को चलने दीजिए फिर आगे की बात होगी। इस दौरान ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed