{"_id":"628bd4f67d4b9c6e527a8b5a","slug":"wife-dies-after-being-hit-by-truck-husband-injured-faizabad-news-lko6319468169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के दर्शननगर चौकी अंतर्गत आशापुर के निकट रविवार रात ट्रक की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, साथ में जा रहा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के ककरही बाजार निवासी विजय शंकर पत्नी रूबी (22) को लेकर अमारी गांव स्थित अपने ससुराल गया था। वहां से रात में बाइक से अपने घर आ रहा था।
अकबरपुर राजमार्ग पर आशापुर गांव के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रूबी बाइक से नीचे गिर गई और ट्रक का पहिया रूबी के सिर पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विजय शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दर्शननगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घायल विजय शंकर को जिला अस्पताल भेजवाया है।
घायल विजय के पिता रामशंकर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज दर्शननगर जनार्दन सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है।
उसका पति गंभीर रूप से घायल है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।