फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wife died in accident

बाइक फिसलने से गर्भवती की मौत, पति घायल

Tue, 16 Jun 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Wife died in accident
भेलसर। रुदौली कोतवाली के भेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर दवा लेकर गांव वापस आ रहे दंपती की बाइक फिसल कर अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गर्भवती की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली रुदौली अंतर्गत ग्राम भेलसर निवासी बन्ने अपनी पत्नी शबीहा खातून (40) के साथ बाराबंकी जनपद के किंतूर गांव दवा लेने गए थे। मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे वापस आते समय भेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर ग्राम दफियापुर के निकट बीती रात बारिश होने से मार्ग पर पड़े कीचड़ के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर पीछे बैठी गर्भवती सड़क पर जा गिरी, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने दोनों को भेलसर चौराहा पर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने पत्नी की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान पत्नी शबीहा खातून की मौत हो गई। वहीं, घायल पति बन्ने का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed