फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   While bathing in the river dipped youth, death

सरयू में स्नान करते समय युवक डूबा, मौत

Sun, 15 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 15 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
While bathing in the river dipped youth, death
नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आया 25 वर्षीय एक युवक रविवार को सरयू में स्नान करते समय डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से नदी से शव को बरामद कर लिया। नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि श्रावस्ती जिले के पांडेय का पुरवा निवासी अंगद मिश्र का पुत्र विपुल मिश्र परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर धर्मनगरी आया था।
विज्ञापन


सुबह लगभग नौ बजे वह परिवार के लोगों के साथ सरयू पुल के पास घाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में पहुंचने पर डूबने लगा, जब तक घाट पर मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते वह धारा में गुम हो गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि जाल डलवाकर व गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन शुरू कराई, लगभग पौन घंटे बाद नदी से शव को बरामद कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed