{"_id":"5fe21b648ebc3e3e72303626","slug":"whether-faizabad-news-lko556215819","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धूप खिली तो पार्क में उमड़ी भीड़, शाम होते ही शीतलहरी ने छुड़ा दी कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धूप खिली तो पार्क में उमड़ी भीड़, शाम होते ही शीतलहरी ने छुड़ा दी कंपकंपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। बीते चार दिनों से हो रही भीषण ठंड से मंगलवार को सुबह से निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी। वहीं, शाम ढलते ही कोहरे की सफेद चादर ने शहर को फिर से अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पाला गिरने की भी संभावना है।
बीते कई दिनों से गिर रहे कोहरे व शीतलहरी के चलते लोग भीषण ठंड का सामना कर रहे थे। मंगलवार को सुबह जब सूर्यदेव दिखे तो लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर खिली तेज धूप के चलते लोग छतों पर दिखे। पार्क व ऐतिहासिक स्थलों पर भी भीड़ दिखी।
वहीं, धूप के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री की वृद्धि हुई। दिन का अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एनडी यूनवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। बताया कि अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी, कोहरे व पाले के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है।