फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   whether

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, लुढ़का पारा, ठंड से छूटी कंपकंपी

Thu, 17 Dec 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
whether
अयोध्या। तेज पछुआ हवा चलने से बृहस्पतिवार को ठंड बढ़ गई। हवा से गलन बढ़ी तो लोगों के कंपकंपी छूट गई। दिनभर खिली धूप हवाओं के आगे बेअसर रही। दिन व रात के तापमान में कमी आने से लोग ठंड से बेहाल दिखे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पछुआ हवाओं से गलन बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से खिल रही गुनगुनी धूप का लोगों ने खूब आनंद उठाया। अब बृहस्पतिवार से अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। बुधवार देर रात से चल रही पछुआ हवा से गलन में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोग सुबह उठे तो करीब तीन किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने उनका स्वागत किया। सूर्यदेव के दर्शन भी सुबह से ही हो गए, लेकिन हवा के आगे धूप फीकी रही। दिन में भी ऊनी कपड़ों में ही लोग घर से बाहर निकल सके। इन हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान 1.5 डिग्री लुढ़ककर 21.5 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। आर्र्दता अधिकतम 65 एवं न्यूनतम 52 फीसदी रही। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहेगा। हवा तेज गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सामान्य से कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed