फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Where the written examination of the board is given, now there will be practical examination

जहां दी है बोर्ड की लिखित परीक्षा, अब वहीं होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

Tue, 19 Apr 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Where the written examination of the board is given, now there will be practical examination
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2022 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर नया आदेश जारी किया है। इसके तहत इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर देंगे, जहां उन्होंने लिखित परीक्षा दी है।
विज्ञापन

यह परीक्षा भी सीसीटीवी के निगरानी में होगी। साथ ही परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह परीक्षा लेने के लिए जाते समय अपना आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र साथ रखेंगे। इसकी फोटो कॉपी परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष कोरोना के चलते प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड परीक्षा के बाद कराई जा रही है। 20 अप्रैल से शुरू होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा से एक दिन पूर्व सोमवार रात माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नया आदेश जारी कर कहा है कि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर होगी, जहां उन्होंने लिखित परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यालय इस आदेश के बाद हैरानी में पड़ गए क्योंकि अब तक हाईस्कूल व इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधित विद्यालयों में ही होती थी।
उनके सामने परीक्षा समाप्त होने के बाद घर चले गए परीक्षार्थियों को इसकी सूचना देने की मुसीबत खड़ी हो गई है। हालांकि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा अभी भी संबंधित विद्यालयों पर होगी। यह परीक्षा स्कूल के आंतरिक शिक्षक लेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा कराने वाले परीक्षकों को अपने साथ अपना आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र लेकर जाना होगा।
साथ ही इसकी छाया प्रति परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य को उपलब्ध करानी होगी। जरूरत पड़ने पर इसका मिलान भी किया जा सकता है। साथ ही बोर्ड परीक्षा की तरह प्रयोगात्मक परीक्षा भी पूर्णतया सीसीटीवी के निगरानी में होगी।

इसकी रिकॉर्डिंग परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित रखनी होगी। आवश्यकता पड़ने पर इसे परिषद कार्यालय द्वारा मंगवाया जा सकता है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों को इसकी सूचना देते हुए आदेश का पालन करने का निर्देश दे दिया गया है। विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने संसाधनों से इंटरमीडिएट के छात्रों को इसकी सूचना दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed