फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   When women worshiping, some people attacked

पूजा कर रहीं महिलाओं पर पथराव

Sun, 02 Apr 2017 10:35 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 02 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
When women worshiping, some people attacked
काली पूजा कर रही महिलाओं पर रविवार सुबह अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। हमले में एक महिला घायल हो गई। 12 महिलाओं को मामूली चोट आईं हैं। इसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। मौके से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गोसाईगंज के महावत का पुरवा में खलिहान की सार्वजनिक भूमि पर पीपल के पेड़ के नीचे प्राचीन काली माई का चौरा स्थित है। इसके आसपास लोग कब्जा कर गंदगी का ढेर भी लगा दिए। कुछ लोगों ने नाली का निर्माण भी करा लिया।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व प्रधान के पति विनोद कुमार ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठकर खलिहान की भूमि से कब्जा हटाने को कहा था, लेकिन किसी ने कब्जा नहीं हटाया। रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव की करीब 24 महिलाओं ने काली मां की मूर्ति स्वरूप मिट्टी का हाथी व घोड़ा रखकर पूजन शुरू किया तो कुछ अराजक तत्व आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होेंने महिलाओं पर ईंट-गुम्मा और पत्थर से हमला कर दिया। महिलाएं जान बचाकर भागीं। हादसे में श्यामकली (65) घायल हो गई। जबकि कई महिलाओं को मामूली चोटें आई है। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आकर हिंसा पर उतारू हो गए।

सूचना पर पहुंची डायल-100 की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आलाधिकारियों को फोन किया। इसके बाद महराजगंज व गोसाईगंज थाना पुलिस के साथ सीओ, एसडीएम, एसपी ग्रामीण, एसएसपी- प्रभारी डीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

हालात नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी, इसके बाद उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा जा सका। 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति पर नियंत्रण के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस व अधिकारी मौजूद हैं।

सीओ सदर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मूर्ति स्वरूप हाथी रख कर पूजन करने से विवाद बढ़ा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम सदर रमेश रंजन ने बताया कि ग्रामसभा की भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा को जेसीबी से हटाया गया है। जिसके बाद बैरीकेडिंग कराई जाएगी।


एसएसपी अनंत देव ने बताया कि रात में किसी ने परंपरा से हटकर घोड़े और हाथी रख दिए। जबकि तीन दिन पूर्व नाली और अवैध कब्जा हटाने के लिए समझौता हुआ था। नाली न हटने के कारण विवाद हुआ। स्थिति सामान्य है। एसपी देहात कुलदीप नारायण का कहना है कि मौके पर रखी गई हाथी-घोड़ा हटा दी गई है। नई परंपरा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed