फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   When speaking to mobile the young man fell from train, death

मोबाइल से बात करते वक्त ट्रेन से गिरा युवक, मौत

Thu, 29 Oct 2015 11:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल से बात करना एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। हादसा बुधवार की देर शाम बिलहरघाट-अलनाभारी रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ।
विज्ञापन


बड्डोपुर जिला आजमगढ़ निवासी अरविंद (26) पुत्र रामकवल किसान एक्सप्रेस से अकबरपुर जा रहा था। वह नौकरी से गांव लौट रहा था।

बताते हैं अरविंद गेट पर खड़ा होकर किसी से मोबाइल पर बातें कर रहा था। इसी दौरान झटका लगने पर वह नीचे गिर गया और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।

सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी अयोध्या मानवेंद्र पाठक करीब 12 किमी. दूर घटनास्थल पहुंचे। देर शाम शव पोस्टमार्टम के लिए फैजाबाद भेज दिया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक का झोला ट्रेन में ही रह गया। उसके पास से यात्रा संबंधी कोई टिकट भी नहीं मिला। मोबाइल से सूचना पर उसके परिवार के लोग गुरुवार को फैजाबाद पहुंच गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed