फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Welcome everyone in the court of God: Champat

भगवान के दरबार में सबका स्वागत: चंपत

Mon, 16 May 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Welcome everyone in the court of God: Champat
अयोध्या। राज ठाकरे को लेकर रामनगरी में सियासत चरम पर पहुंच गई है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को कहा कि भगवान के दरबार में सभी का स्वागत किया जाता है।
विज्ञापन

ठाकुुरजी किसी को मना नहीं करते। उधर अयोध्या में एक प्राइवेट अस्पताल के वार्षिक समारोह में पहुंचे कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा कि अयोध्या तो दूर राज ठाकरे को उत्तरप्रदेश की धरती पर कदम नहीं रखने देंगे।
विज्ञापन

पहले वे उत्तर भारतीयों से माफी मांगे तभी अयोध्या आ पाएंगे। अयोध्या के एक और संत विवेक आचारी ने भी राज ठाकरे के अयोध्या आगमन पर उनका स्वागत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भगवान के दरबार में सबका स्वागत ही होता है। ठाकुर जी किसी को मना नहीं करते।
चंपत राय के इस बयान के बाद राज ठाकरे को लेकर सियासत अब और तेज हो गई है। इससे पहले सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राजठाकरे से उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है।
मैं बहुत सोच-समझकर विरोध कर रहा हूं। जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगते है तब तक सीएम योगी आदित्यनाथ को राजठाकरे से नहीं मिलना चाहिए।
राज ठाकरे यदि माफी नहीं मांगते हैं तो हिंदुस्तान के कई प्रदेश ऐसे हैं जहां वे कदम नहीं रख सकते। बिना माफी मांगे अयोध्या आने की तो वे भूल ही जाएं। बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को गुरुद्वारा नजरबाग जाकर माथा टेका।
जत्थेदार बाबा महेद्र सिंह से आशीर्वाद लिया। जत्थेदार बाबा ने राज ठाकरे के विरोध में सांसद को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। वहीं रामनगरी के संत-धर्माचार्य भी राज ठाकरे को लेकर दो गुटों में बंटे दिख रहे हैं।
महंत अवधेश दास के बाद अब आचारी मंदिर के महंत विवेक आचारी भी राजठाकरे के समर्थन में उतर आए हैं। रामनगरी की प्रतिष्ठित पीठ आचारी मंदिर के महंत विवेक आचारी ने कहा कि राजठाकरे ने रामभक्तों पर गोली तो नहीं चलवाई है।

जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी जब वे अयोध्या आ सकते हैं तो राज ठाकरे का विरोध क्यों हो रहा है। उनका विरोध करना गलत है। कहा कि उत्तर भारतीयों के साथ हुई घटनाएं गलत थीं लेकिन आज 14 साल बाद इसको लेकर विरोध करना इसके पीछे राजनीतिक कारण दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed