{"_id":"57794db04f1c1b6d697f9dd9","slug":"weather-cooled-after-rainning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से सुहाना हुआ मौसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से सुहाना हुआ मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर कड़ी धूप के बाद रविवार को शाम हल्की बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया है। शाम के वक्त लोगों ने बारिश में भीगकर लुत्फ उठाया। बरसात से मौसम खरीफ फसल के अनुकूल हो गया। शनिवार को हुई बारिश से रविवार को किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को पूरा बाजार के जलाउद्दीनपुर गांव में कजरी गीत के साथ धान की रोपाई करते हुए किसान नजर आए। अब जिले में 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर रोपाई हो चुकी है। पूरा बाजार, माया बाजार गोसाईगंज क्षेत्र में तेजी से धान की रोपाई हो रही है।
विज्ञापन
सोहावल और मसौधा ब्लॉक को मुख्य रूप से सब्जी की खेती के लिए जाना है। इन दो ब्लॉकों में बरसात में उगाई जाने वाली सब्जी, केला, करेला, भिंडी और बैंगन की खेती की जा रही है। मिल्कीपुर के प्रगतिशील किसान जय प्रकाश ने कहा कि अभी तक धान की रोपाई करने से मन हिचक रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को हुई बरसात ने खेती किसानी के अनुकूल मौसम बना दिया है। नरेन्द्रदेव कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी और बरसात होगी। जुलाई बरसात के अनुकूल दिख रहा है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि किसान धान की रोपाई में तनिक भी देरी न करें। मौसम बिल्कुल धान की रोपाई के अनुकूल है। किसान हर हाल में पहले सप्ताह में धान की रोपाई अधिक से अधिक कर दें ताकि धान की फसल अच्छी पैदावार मिल सके।
उप जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा ने बताया कि धान रोपाई के एक सप्ताह के अंदर खेतों में खरपतवारनाशी दवा पाइराइजो डाल दें। यह दवा सभी ब्लॉक स्तरीय गोदामों पर मौजूद है। अगर किसान इस दवा का प्रयोग करते हैं तो नई खरपतवार नहीं उगेगी और फसलों की बढ़वार भी बेहतर होगी।