फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   We are not afraid of bulldozers: Satish Chandra Mishra

हम बुलडोजर से डरने वालों में नहीं: सतीश चंद्र मिश्रा

Mon, 27 Dec 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
We are not afraid of bulldozers: Satish Chandra Mishra
अयोध्या। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज यदि एक बार सोच ले उसे कर के छोड़ता है। हम बुलडोजर से डरने वाले नहीं।
विज्ञापन

भाजपा को ब्राह्मणों से बैर है। खुशी दुबे जो साढ़े 16 साल की थी, उसे भी जेल में डाल दिया। उसके पति का एनकाउंटर करा दिया गया। भाजपा के लोग सिर्फ धर्म के नाम पर ही राजनीति करते हैं।
उन्होंने डॉ. डीएस मिश्रा को सुल्तानपुर, उदयराज वर्मा को लंभुवा, रागिनी तिवारी को अमेठी से प्रत्याशी घोषित किया। वे रविवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज मिल्कीपुर में मंडलीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा मंत्री के बेटे ने चार किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने का काम किया, लेकिन सरकार ने उसे नहीं हटाया। उन्होंने ब्राह्मणों को एकजुट करने की कोशिश की। कहा कि भाजपा ने झूठे वादों से जनता को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पहले भी भाजपा की बी-टीम थी और आज भी है। दिल्ली में सपा के मुखिया मुलायम सिंह मोहन भागवत के साथ सोफे पर बैठकर गुफ्तगू करते हैं और यूपी में दूसरा चोला ओढ़ लेते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं से कहा था कि हमारी सरकार आपको सुरक्षा देगी, आप हमें वोट कीजिए लेकिन कोई सुरक्षित नहीं है। कहा कि भाजपा के लोगों ने कहा कि सब्सिडी देंगे, गैस सिलेंडर सस्ता करेंगे, लेकिन गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाकर आसमान पर पहुंचा दिए।
डीजल और पेट्रोल का दाम सैकड़ा पार पहुंच गया। उन्होंने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन उन्होंने पांच रुपये के हिसाब से पांच साल में सिर्फ 25 रुपये बढ़ाने की घोषणा की।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हम अयोध्या मंडल की 25 सीट जीतेंगे। 10 दिन में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। सभी लोग जी जान से लग जाओ और बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी।
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा सफल होगा। आप लोगों ने सपा का भी उत्पीड़न देखा है और भाजपा का भी, अब इंतजार खत्म हुआ। कहा कि अयोध्या के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का बजट हर तीन महीने में निकल रहा है।
लेकिन मौके पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा के लोग कहते हैं कि अयोध्या में काम किया है, लेकिन सड़कें आज भी टूटी हुई हैं। मायावती की सरकार में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर हमारी सरकार ने नदी के तट पर जितने भी स्थान हैं, उनका सौंदर्यीकरण किया था।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान के नाम पर वोट मांगने का काम किया है। भाजपाई माता सीता को भूल जाते हैं। धर्म पर आस्था रखने वाले सभी जानते हैं कि बिना सीता के भगवान राम पूर्ण नहीं।
सीता है तभी राम है। राधा बिना कृष्ण भी नहीं। जैसे पार्वती के बिना शिव नहीं। महिलाओं को लेकर भाजपा की सोच अलग है। हमारी सरकार में वृंदावन में विकास का कार्य किया।

मायावती हमेशा गरीब जनता के बारे में सोचने का काम करती हैं और सारी योजनाएं अभी से तैयार की जा रही है और मुख्यमंत्री बनते ही पहले दिन से सारी योजनाएं जनता के सामने लागू की जाएंगी और उनका उन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed