फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Water supply disruption in Bikapur and Bhadarsa

बीकापुर व भदरसा में जलापूर्ति ठप

Sun, 22 May 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Sun, 22 May 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Water supply disruption in Bikapur and Bhadarsa
खराब पड़ी टंकी - फोटो : अमर उजाला
शासन के सख्त निर्देश के बावजूद बाकीपुर और भदरसा में नलकूप ठप पड़े हैं। करीब हजार घरों में टोटियां सूखी पड़ी हैं। इससे लोगों में आक्रोश है, जबकि नगर निकाय व प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे पड़े हैं। यहां बनीं टंकियां शो-पीस बनी हैं।
विज्ञापन


अयोध्या और फैजाबाद में नलकूप तो चल रहे हैं, मगर बिजली नहीं आने पर जलापूर्ति नहीं हो रही है। जलनिगम की बनीं टंकियों में पानी ही नहीं भरा जा रहा है, इसे लेकर जलनिगम और पालिकाध्यक्ष के बीच छिड़ी लड़ाई का समाधान न होने से आम जनता खासी परेशान है। शासन ने हाल ही में सख्त आदेश जारी किया है कि कोई प्यासा न रहे, इसके लिए नलकूपों को पूरी क्षमता से चलाएं।
विज्ञापन


बिगड़े हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराएं। रीबोर होने वाले पंपों को रीबोर कराएं। लो-वोल्टेज की दिक्कतों को दूर करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन को पत्र लिखें। निकायों की ओर से क्षेत्रों में जलप्याऊ लगाए जाएं। जरूरत हो तो इस काम में स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद लें। नगर विकास विभाग का यह आदेश जिले के निकायों में बेअसर दिख रहा है। सबसे खराब हालत नगर पंचायत बीकापुर और भदरसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर तहसील मुख्यालय होते हुए भी यहां पर गोसाईगंज के ईओ विंध्याचल केयरटेकर हैं। एक मात्र नलकूप जिससे 14 हजार घरों में जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाई गई है, वह ठप हो गई है। हाल में जलापूर्ति की कोशिश की गई तो, पाइपें जगह-जगह फट गईं। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि नलकूप ठीक है, लेकिन पाइप बिछाने व क्वालिटी में गड़बड़ी से पाइपें टूट-फूट गयी हैं।

मामले की जांच की जा रही है। जलापूर्ति बंद पड़ी है। लोगों को हैंडपंपों से ही पानी मिल पा रहा है। नगर पंचायत में नागरिकों की हालत इतनी खराब है कि कुल 25 लाख आबादी के लिए मात्र 173  इंडिया मार्का हैंडपंप हैं, जिसमें 18 खराब पड़े हैं। ईओ विंध्याचल कहते हैं कि पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की कोशिश जा रही है, लेकिन जलापूर्ति में समय लगेगा।

उधर, 20 हजार की आबादी वाले नगर पंचायत भदरसा में नलकूप खराब होने से पानी की सप्लाई बंद है। इससे करीब 11 हजार लोगों की टंकियां सूखी पड़ी हैं। ऐसे में भदरसा में 80 हैंडपंपों के सहारे बीस हजार की आबादी को पानी पिलाया जा रहा है। जबकि यहां पांच हैंडपंप रीबोर होने हैं। 

अयोध्या और फैजाबाद में पानी की टंकियां खूब हैं। कुछ हाल में बनीं लेकिन किसी को भरा नहीं जा रहा है। वजह के सवाल पर बताया जाता है कि इनकी जल भार वहन की क्षमता ही नहीं है। ऐसे में नलकूपों से सीधे घरों में पानी भेजा जाता है। हर किसी को 135 लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन दोनों निकाय खुद के साधनों से महज 90 लीटर पानी ही दे पा रहे हैं।


दौली और गोसाईगंज में दो नलकूप चालू हालत में है। सुबह शाम पानी मिल रहा है। रुदौली में सवा दो सौ हैंडपंपों में से तीस से अधिक तकनीकी दोषों व रीबोर होने के कारण बंद हैं। उधर, निकायों जलकल अभियंता लो वोल्टेज को कोढ़ में खाज बता रहे हैं। फैजाबाद में करीब 67 हैंडपंप खराब हैं। इन्हें पालिका खुद रीबोर करा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed