फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   water supply closed

Ayodhya News: 14 नलकूप बंद, 12 हजार लोगों को नहीं मिला पानी

Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
water supply closed
अयोध्या। 13 किलोमीटर लंबे रामपथ का निमार्ण कर रही आरएनसी कंपनी की लापरवाही का खामियाजा लोगों को पेयजल संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। कभी पेयजल लाइन टूटने से आपूर्ति बंद तो कभी टूटी लाइन की मरम्मत के नाम पर आपूर्ति बंद। इसी तरह का पेयजल संकट मंगलवार को करीब 12 हजार लोगों ने दिनभर झेला। रामपथ पर खोदाई के दौरान कर्मचारियों द्वारा दो दिन पहले गुलाबबाड़ी तिराहे पर तोड़ी गई पेयजल लाइन की मरम्मत के नाम पर आपूर्ति बंद कराई गई थी। जिसके तहत सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक 14 नलकूपों की आपूर्ति बंद की गई थी। नगर निगम के जलकल विभाग ने प्रमुख स्थानों पर टैंकर से जलापूर्ति की।
विज्ञापन

जलकल विभाग की अवर अभियंता अनु जायसवाल ने बताया कि रात आठ बजे से दस बजे तक पेयजल आपूर्ति की गई। कहा कि तमाम प्रयासों के बाद भी कंपनी के कर्मचारी नहीं सुधर रहे हैं। लाइनें टूटने के बाद मरम्मत के नाम पर भी खानापूर्ति की जा रही है। इससे पानी का प्रेशर कम हो गया। हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। इन सारी समस्याओं से लोकनिर्माण विभाग फेज तीन के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर अवगत कराया है। साथ ही इसकी सूचना मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भी दी है।
विज्ञापन


चार दिनों से 700 लोगों को नहीं मिल रहा पानी
जलकल विभाग की अवर अभियंता अनु जायसवाल ने बताया कि आरएनसी कंपनी के कर्मचारियों ने चार दिन पहले जिला अस्पताल के पास पेयजल आपूर्ति की लाइन तोड़ दी थी। कई बार कहने के बाद भी मंगलवार शाम तक इस लाइन की मरम्मत नहीं की गई। जिससे क्षेत्र के करीब 700 लोगों को चार दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। विभाग टैंकर लगाकर लोगों को पानी उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed