फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   water Scheme

60 करोड़ से बुझेगी चार लाख लोगों की प्यास

Thu, 08 Aug 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
water Scheme
अयोध्या। नगरवासियों को जल्द पेयजल संकट से राहत मिलेगी। नगर निगम सीमा में बसे इलाकों में पांच ओवर हैंड टैंक के साथ नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 13 नए ट्यूबवेल बनने के साथ पुराने 37 ट्यूबवेलों व पांच पुरानी पानी की टंकियों का जीर्णोद्धार भी होगा। इस काम पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जलनिगम के बनाए गए प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है।
नगर निगम क्षेत्र में पुरानी सब्जी मंडी, ठठरहिया, कजियाना, वजीरगंज जप्ती, दिल्ली दरवाजा, लालबाग सहित कई इलाकों में पेयजल का संकट है। मानक के अनुरूप अभी भी 1.5 लाख क्यूसेक पानी कम मिल रहा है।
विज्ञापन

इसका कारण बहुत से स्थानों पर पाइप लाइन का खराब हो जाना तथा बहुत से स्थान ऊंचाई पर होने के कारण वाटर सप्लाई न पहुंच पाना है।
यहां के लोग काफी समय से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे। मुख्य सचिव व नगर विकास मंत्रालय के निर्देश पर जलनिगम ने अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव को नगर विकास विभाग ने हरी झंडी दे दी गई है। अब एचएसटीसी की मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया व कार्य शुरू होगा। शहर में कई जगहों पर पड़ी पुरानी पाइप लाइन को बदला जाएगा। साथ ही छूटे इलाकों में पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। क्षेत्र में करीब 50 किमी. के दायरे में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। योजना के अंतर्गत 6 हजार 88 कनेक्शन भी दिए जाएंगे।

बनेंगे पांच ओवर हेड टैंक
पेयजल संकट से उबारने के लिए ज्यादा प्रभावित इलाकों में ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। पांच प्रस्तावित नए ओवर हेड टैंक चौक, मकबरा, साहबगंज, सिविल लाइन व अयोध्या के कजियाना में बनेंगे। इसके साथ रीडंगज, अश्वनीपुरम, सुरिसरि कॉलोनी, अंगूरीबाग, जलकल, चौक, मकबरा, साहबगंज व सिविल लाइन की पानी की टंकियों के साथ भूमिगत जलाशय भी बनाने का प्रस्ताव है। 13 प्रस्तावित नए नलकूलों में तीन नलकूप मकबरा, एक सिविल लाइन, दो साहबगंज, छह चौक व एक कजियाना जोन में बनेगा। इसके अलावा रीडगंज, अश्वनीपुरम, सुरिसरि कॉलोनी, अंगूरीबाग व जलकल के ओवर हेड टैंकों का रेनोवेशन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed