{"_id":"62bdf204e866704ff72aed18","slug":"water-in-roads-and-streets-water-logging-in-schools-faizabad-news-lko637588513","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों व गलियों में पानी, स्कूलों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों व गलियों में पानी, स्कूलों में जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। दो दिनों से हो रही बारिश राहत के साथ आफत का भी कारण बन गई है। एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली तो वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति आफत बन गई है।
शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक में पानी भर गया है। कई स्कूलों में भी जलभराव होने से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जिले में गुरुवार को 29.4 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। जो किसानों के लिए मुफीद साबित हो रही है।
जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक बारिश का दौर जारी रहा। जलभराव से अयोध्या धाम में हालात खराब हो गए हैं। सीवर व भूमिगत बिजली लाइन के कामों के चलते कई इलाकों में की खोदाई बारिश के बाद समस्या का कारण बन गई।
जैन मंदिर के सामने गड्ढा खोदकर मिट्टी का मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। बारिश के बाद इस मार्ग पर आवागमन समस्या का सबब बन गया है, जरा सी चूक दुर्घटना को दावत दे सकती है।
पूरा बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पानी भर गया है। यही हाल रुदौली के प्राथमिक विद्यालय जमुनिया मऊ का है। पटरंगा स्थित कई स्कूलों में भी जलभराव की स्थिति बन गई है।
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि जिले में गुरुवार को 29.4 मिमी बारिश हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दो दिनों में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री गिरावट आई है। सोहावल के पिरखौली में सर्वाधिक 48.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तरप्रदेश में बादल छाए रहने व मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मिल्कीपुर व तारुन क्षेत्र में बुधवार देर रात से हो रही बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी झलक आई। वो खेत में पानी हो जाने से किसान धान की रोपाई करने के लिए खेतों को में जुट गए हैं।
धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। अब किसान की धान की नर्सरी मौसमी बारिश पाने के चलते जल्द तैयार होगी। तारुन के इलाकों में भी किसानों ने धान की नर्सरी लगानी शुरू की है। बारिश से गन्ने व सब्जियों की फसल को लाभ मिलेगा।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर- मिल्कीपुर मार्ग के निर्माणाधीन हाईवे पर गुरुवार भोर में बारिश के दौरान निर्माणाधीन हाईवे की पुलिया सड़क समेत जमींदोज हो गई। घटना से आवागमन घंटों प्रभावित रहा।
गड्ढे में गिरकर लोग जख्मी ना हो इसके लिए आसपास के दर्जनों ग्रामीणों सहित बाजार वासियों ने एकजुट होकर हाईवे पर बने गड्ढे में झंडा लगाकर दिया है। आसपास बचाव के निशान बना दिए हैं।
खजुरहट चौराहे प्रयागराज हाईवे से भदेसर गांव को जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया है। गड्ढों में जगह-जगह पानी भर जाने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।