फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Waived loans of farmers will be receiving power : Shah

सत्ता मिलते ही किसानों का कर्ज होगा माफ : शाह

Sat, 18 Feb 2017 11:15 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Waived loans of farmers will be receiving power : Shah
फैजाबाद में शनिवार को रुदोली के बाबाबाजार झखरा तालाब के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही रात के बारह बजे से पहले पहला एलान किसानों के कर्ज माफी का होगा। नया कर्ज भी ब्याज मुक्त देंगे। गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान होगा। 70 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे। साथ ही बगैर भेदभाव के मेधावियों को लैपटॉप मिलेगा। वे शनिवार को बाबाबाजार के झखरा ताल मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।      
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जब चुनाव शुरू हुआ था, तब लगता था कि भाजपा की लहर है लेकिन जैसे-जैसे चुनाव पूर्वांचल की ओर बढ़ रहा है, लगने लगा है कि भाजपा की लहर नहीं बल्कि सुनामी आने वाली है।                              
विज्ञापन


शाह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला, कहा कि दो लुटेरे परिवार के शहजादों का मिलन है। कांग्रेस सरकार में टूजी, हेलीकाप्टर, कोयला आदि घोटाले हुए तो सपा सरकार ने नर्स भर्ती, पुलिस भर्ती, हाईवे निर्माण, मेट्रो आदि कार्यों में घोटाला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि अब आप सोचिए कि दो घोटालेबाज कैसे विकास करेंगे? विकास के लिए कलेजा चाहिए, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। ढाई साल की सरकार में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। मोदी ने हर 15 दिन में एक योजना दी है, लेकिन यूपी में गरीबों तक नहीं पहुंची।

एक लाख करोड़ की धनराशि हर साल यूपी को बजट में अधिक दी, मगर ढाई साल में ढाई लाख करोड़ सपा सरकार की भेंट चढ़ गई? भीड़ से सपा के काम काम बोलता है... स्लोगन को लेकर सवाल पूछते हुए बिजली, पानी, अस्पताल, सड़क, धान खरीद की बदहाली गिनाई।

कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़ों पर नजर डालें तो अपराधों के मामले में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। चाहे किसान हो, गरीब, महिला या व्यापारी, सभी वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले छोटे व सीमांत किसानों का रात 12 बजे से पहले कर्ज माफी का आदेश जारी होगा। ब्याज मुक्त लोन किसानों को मिलेगा।


वर्ग चार व तीन की नौकरी में इंटरव्यू खत्म होगा। 40 नई डेयरी देंगे, 25 मेडिकल कॉलेज, 80 इंजीनियरिंग कॉलेज बनेंग। 70 हजार बेरोजगारों को नौकरी देंगे। जमीन कब्जा करने वाले 7 दिनों में उल्टा लटकाए जाएंगे। बूचड़खाने बंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed