फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Waiting hall to be built in Ayodhya for one thousand passengers

अयोध्या में एक हजार यात्रियों के लिए बनेगा वेटिंग हॉल

Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Waiting hall to be built in Ayodhya for one thousand passengers
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन को एक और बड़ी सुविधा मिलेगी। यहां एक हजार लोगों के रुकने के लिए वेटिंग हाल बनेगा। वेटिंग हाल में यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए सांसद लल्लू सिंह ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। वहीं रेलमंत्री द्वारा सांसद की मांग पर पूर्व में अयोध्या स्थित रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा प्रदान किया था।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि देश के कोने कोने से दर्शन पूजन के लिए अयोध्या श्रद्धालुओं का आगमन होता है। रामजन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर अयोध्या रेलवे स्टेशन पर एक हजार यात्रियों के रुकने के लिए वेटिंग हाल के निर्माण का प्रस्ताव रेल मंत्री के समक्ष रखा गया था। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन के निर्माण के उपरांत रेल मार्ग से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को प्रथम तस्वीर की विकास को प्रस्तुत करेगी। रेलवे स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। केंद्र प्रदेश सरकार लगातार योजनाओं की श्रृंखलाओं के माध्यम से अयोध्या को विकसित कर रही है। अयोध्या को एक प्लान के तरह विकसित किया जा रहा है। जल्द ही अयोध्या को एयरपोर्ट की सुविधा भी प्राप्त होगी। संतों तथा श्रद्धालुओं की अपेक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed