फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Voting in the by-election tomorrow, polling parties will leave today

Ayodhya News: उप चुनाव में मतदान कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 01 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 01 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Voting in the by-election tomorrow, polling parties will leave today
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। जिले में पंचायत उप चुनाव में तीन प्रधान पदों के लिए मतदान दो मार्च को कराया जाएगा। इसमें कुल 6097 मतदाता मतदान में भाग लेंगे। मतदान को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले के मयाबाजार की ग्राम पंचायत भैरीपुर, हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत चंदीपुर नगहरा और रुदौली की ग्राम पंचायत बरावां में प्रधान पद के लिए उप चुनाव कराए जा रहे हैं। भैरीपुर में 1595 मतदाताओं के लिए दो, चंदीपुर नगहरा के 2719 मतदाताओं के लिए चार और बरावां के 1783 मतदाताओं के मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। सभी तीन प्रधान पद के लिए कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल नौ पोलिंग पार्टियों के साथ एक रिजर्व पोलिंग पार्टी बनाई गई हैं।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि मतदान के दौरान शांति व सुरक्षा के लिए प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र से संबंधित एसडीएम को जोनल व तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को विकास भवन से रवाना की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed