फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   vote

अफसरों ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, मिली खामियां

Sun, 12 Jan 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
vote
बीकापुर में निरीक्षण के दौरान बीएलओ से वार्ता करते डीएम। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मतदाता सूची में नाम बढ़वाने व कटवाने के लिए पोलिंग बूथों पर रविवार को विशेष शिविर लगे। डीएम सहित अन्य अफसरों ने बूथों का निरीक्षण कर हकीकत जानी तो तमाम खामियां नजर आईं।
विज्ञापन

कई बूथों से बीएलओ तक नदारद मिले तो कई जगह तालाबंदी की स्थिति रही। कुछ जगह फार्म खत्म होने से मारामारी की स्थिति पैदा हो गई। अव्यवस्थाएं देखकर नाराज अधिकारियों ने जिम्मेदार कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम अनुज कुमार झा ने रविवार को बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के दशरथपुर, पुहंपी, खेवली, जलालपुर, सराय भनौली सहित अन्य मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इससे मतदाता सूची के कार्य में लगे बीएलओ में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कई मतदान बूथों पर कमियां मिलने पर बीएलओ व अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान एसडीएम लव कुमार सिंह व तहसीलदार दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।
एसडीएम लव कुमार सिंह ने बताया कि खेवली बूथ के अलावा अन्य बूथों पर तैनात बीएलओ ने मतदाता सूची का रजिस्टर पूरा नहीं किया था। इस पर डीएम ने सभी बीएलओ को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही करने वाले बीएलओ व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के प्रावि बारुन, प्रावि खिहारन, प्रावि करमडांडा, प्रावि मीठेगांव का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के प्रावि मिर्जापुर माफी, प्रावि सरेठी, पूमावि समाहा कला, प्रावि बैसिंह का निरीक्षण किया।
इस दौरान मतदान केंद्र सरेठी पर बीएलओ सींचपाल व नरेंद्र अनुपस्थित पाए गए। वहीं बूथ संख्या 206 पर बीएलओ अखिलेश भी अनुपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा ने प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल छावनी परिषद, पूमावि सहादतगंज, एमएलएमएल इंटर कॉलेज, जीआईसी फतेहगंज का निरीक्षण किया।
मवई क्षेत्र के कई बूथों से बीएलओ नदारद रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरषोत्तम गुप्ता ने प्रावि मोहम्मद पुर दाऊद, नेवरा, नौरोजपुर बघेड़ी, सैमसी, रतनपुर बूथ का जायजा लिया। सेक्टर अधिकारी सौरभ सिंह ने प्रावि सेवधारा, मवई, सिपहिया कोटवा, कछिया व सहजना के बूथ का जायजा लिया। कछिया बूथ पर ताला लटका मिला, यहां पदाभिहित अधिकारी और बीएलओ दोनों दोपहर दो बजे तक नहीं पहुंचे थे।
अधिकारियों ने दोनों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। वहीं नौरोजपुर बघेड़ी बूथ पर एक बीएलओ मौजूद रहा तो दूसरा नदारद मिला। एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मवई के कई बूथों का निरीक्षण जिला उप निर्वाचन अधिकारी के साथ किया गया जिनमें कछिया व नौरोजपुर बघेड़ी बूथ पर रोजगार सेवक बीएलओ बनाए गये हैं जो मौजूद नहीं मिले, उन पर कार्रवाई होगी।
रुदौली के अल्पसंख्यक बहुल मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ रही। फार्म 6 व 8 उपलब्ध न होने से अफरातफरी का माहौल रहा। कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने बताया कि फार्म 6 व 8 पर्याप्त नहीं भेजा गया है। बीएलओ ने मतदाताओं से फार्म की फोटोकॉपी कराकर अभियान में सहयोग किया। शहर के बूथ संख्या 330, 331, 332 और 333 पर अधिक भीड़ जमा रही। सुपरवाइजर यशवंत प्रताप ने बताया कि चारों बूथों पर 270 प्रारूप 6 के नए मतदाता बनने के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 205 अल्पसंख्यक वर्ग के हैं।
मतदान केंद्र नेशनल स्कूल में बीएलओ कनीजा बेगम, केंद्रीय जूनियर हाई स्कूल में बीएलओ नुजहत फात्मा अनुपस्थित रहीं जिससे मतदाताओं को परेशानी हुई। एसडीएम वीके सिंह ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के अभियान में गैरहाजिर रहने वाले व लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
प्राथमिक विद्यालय तारुन के मतदान केंद्र 223, 224 व 225 पर नियुक्त बीएलओ शीला, दयावती वर्मा, आलोक वर्मा के साथ प्रधानाध्यापक सुनील प्रताप मौजूद रहे। कर्मचारियों ने बताया कि तीनों बूथों पर 13 लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को फार्म भरे।
वहां बताया गया कि 2 बजे तक पर्यवेक्षक बूथ पर नहीं पहुंचे थे। प्रावि बारा के मतदान केंद्र 162 पर बीएलओ शेलेंद्री पांडेय मतदाता फॉर्म भर रही थीं, प्रधानाध्यापिका स्वाति सिंह नदारद रहीं। प्रावि नेतवारी चतुरपुर के मतदान केंद्र 171 व 172 पर बीएलओ अमरजीत वर्मा व गायत्री देवी पर्यवेक्षक प्रेम वर्मा के साथ कागजात सही कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों केंद्र पर 8 फार्म भरे गये हैं। प्रावि ऊंचगांव के मतदान केंद्र 170 पर बीएलओ निशा देवी ने बताया कि पांच लोगों ने सूची में नाम दर्ज करने के लिये फार्म भरा है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अंशिका पांडेय नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed