{"_id":"62507deaa89e4516332fc94c","slug":"vice-president-venkaiah-naidu-will-pass-through-the-new-building-faizabad-news-lko625243136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बिल्डिंग से होकर बाहर निकलेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बिल्डिंग से होकर बाहर निकलेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
विज्ञापन
अयोध्या। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के प्रथम अयोध्या आगमन पर रेलवे द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्टेशन परिसर की नई व पुरानी बिल्डिंग को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
उपराष्ट्रपति विशेष ट्रेन से सुबह 11 बजे अयोध्या रेलवे जंक्शन पर पहुंचेंगे, उनकी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकेगी। यहां से वह रैंप के सहारे स्टेशन के बाहर आएंगे और सड़क मार्ग से रामलला के दर्शन पूजन के लिए जाएंगे।
अयोध्या रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है, संभावना है कि रेलवे द्वारा उन्हें नई बिल्डिंग के रास्ते ही बाहर निकाला जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करने के बाद से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री व कई राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या आकर रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी 15 अप्रैल को अयोध्या आ रहे हैं। वह सुबह करीब 9 बजे लखनऊ से विशेष ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे और करीब 11 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
करीब पांच मिनट स्वागत सत्कार के बाद 11.05 बजे वह पहले हनुमानगढ़ी व उसके बाद रामलला के दर्शन करने जाएंगे। दोपहर करीब 2:45 बजे वह अपने विशेष ट्रेन से वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
संभावना है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्री व रेलवे के अधिकारी करें। रेलवे ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
उनके स्वागत में पूरे स्टेशन परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। स्टेशन पर श्रीराम से जुड़े प्रसंगों की झांकियां भी लगाने की तैयारी की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उपराष्ट्रपति के स्वागत के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
उपराष्ट्रपति की सुरक्षा उनके प्रोटोकॉल के हिसाब से की जाएगी। विशेष ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी होने के कारण इस दौरान आसपास किसी को फटकने नहीं दिया जाएगा।
स्टेशन के बाहर व अंदर भारी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी के साथ अर्धसैनिक बल व पुलिस के जवान तैनात होंगे। सूत्रों के अनुसार उनके आगमन से लेकर वाराणसी रवाना होने के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे तक आने जाने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर-दो व तीन से गुजारा जाएगा।