{"_id":"6116c1378ebc3ee031398bd3","slug":"vice-chancellor-ran-with-teachers-students-and-employees-faizabad-news-lko591260113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने शिक्षकों-छात्रों व कर्मचारियों के साथ लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने शिक्षकों-छात्रों व कर्मचारियों के साथ लगाई दौड़
विज्ञापन
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत अवध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सुबह 7: 30 बजे फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने अभियान का नेतृत्व करते हुए परिसर के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के साथ दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
कुलपति ने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि हम सभी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हम स्वस्थ रहेंगे तो समाज स्वस्थ रहेगा। इससे देश समृद्धि की ओर बढ़ेगा। कहा कि हम सभी अपने कर्तव्यों से भली-भांति परिचित है, किंतु उनका पालन पूरी तरीके से नहीं करते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा से करेंगे। शारीरिक शिक्षा, खेल एवं यौगिक विज्ञान संस्थान के समन्वयक प्रो एसएस मिश्र ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
आयोजन सचिव डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने दौड़ में प्रतिभाग करने वाले विश्वविद्यालय परिवार के विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
इसमें विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. शैलेंद्र सिंह, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. आरके सिंह, प्रो. रमापति मिश्र, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल सिंह राना, डॉ. अर्जुन सिंह समेत कई विभागों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।