फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   vhp vihip pran pratishtha

Ayodhya News: 150 परंपराओं के दो हजार साधु-संतों को आमंत्रित करेगी विहिप

Tue, 12 Sep 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 12 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
vhp vihip pran pratishtha
अयोध्या। रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह में 150 मतों के दो हजार साधु-संतों को विश्व हिंदू परिषद आमंत्रित करेगा। इससे पहले 30 सितंबर से पूरे देश में 500 से ज्यादा शौर्य यात्राएं निकाली जाएंगी। जगह-जगह धर्मसभाएं होंगी जहां संत आशीर्वचन देंगे। यह निर्णय विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय बैठक में हुआ। सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय पर विहिप की केंद्रीय बैठक में पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि प्राणप्रतिष्ठा समोराह से राष्ट्र भक्ति और धर्मनिष्ठा और मजबूत होगी। देश के विभिन्न प्रांतों से संपर्क और कार्यकर्ताओं से समन्वय रखने वाले विश्व हिंदू परिषद के अयोध्या आए लगभग आठ दर्जन प्रमुख पदाधिकारियों ने देश के हर राज्य जिला और प्रखंडों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से संपर्क पर बल दिया।पदाधिकारियों ने कहा हर गांव की सहभागिता उसी प्रकार होगी जैसी शिलापूजन और कारसेवा के दौरान थी।
विज्ञापन

बैठक में विहिप कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, विदेश विभाग प्रमुख अशोक राव चोगले, संरक्षक दिनेश चंद्र, महामंत्री मिलिंद परांडे, संगठन महामंत्री विनायक देश पांडेय, उपाध्यक्ष चंपत राय, जीवेश्वर मिश्र, सयुंक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, डाॅ़ सुरेंद्र जैन, केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज, अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, विशेष संपर्क प्रमुख अंबरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में जुटी पूरी अयोध्या
विहिप के प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र जैन ने बताया कि प्राणप्रतिष्ठा का समारोह त्रेतायुग में हुए राम राज्याभिषेक को जीवंत करता प्रतीत करेगा। समारोह की तैयारी में न केवल संघ, विहिप व ट्रस्ट जुबल्कि पूरी अयोध्या जुटी हुई है। 25 हजार भक्तों के रुकने के लिए टेंट सिटी का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed