फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Van crashed into a tree, one death, six injured

पेड़ में टकराई वैन, एक की मौत, छह घायल

Tue, 05 Apr 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Van crashed into a tree, one death, six injured
पेड़ से टकराने के बाद खड़ी वैन। - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह सवारियां लेकर फैजाबाद शहर की ओर आ रही एक वैन (मैजिक) सड़क किनारे पेड़ में जा टकराई। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के डाभासेमर ब्लॉक मुख्यालय के पास हुए इस हादसे में वाहन सवार एक यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तारुन मुख्यालय से एक वैन सुबह सवारियां लेकर फैजाबाद शहर जा रही थी। वाहन में चालक समेत 14 लोग सवार थे।
विज्ञापन


डाभासेमर ब्लॉक मुख्यालय के सामने पहुंचने पर वैन सड़क किनारे आम के एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग दौड़े। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हादसे में गंभीर घायल सात लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 50 वर्षीय हरिशंकर श्रीवास्तव पुत्र स्व. रामनरेश निवासी धरमपुर थाना तारुन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शमशेद निवासी धरमपुर थाना तारुन, राहुल कुमार निवासी जैनपुर कोतवाली बीकापुर, चालक अरविंद कुमार निवासी किछूटी थाना तारुन, शमशेर निवासी मधुपुर थाना पूराकलंदर, जयेंद्र मौर्या निवासी नसरतपुर व मयाराम निवासी धरमपुर थाना तारुन को भर्ती कर लिया।


वहीं एक महिला समेत सात यात्रियों का सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक कचहरी में प्राइवेट मुंशी का काम करता था। शव परिवारीजनों के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed