फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vaibhav, Priyanka enhanced the value of the district

वैभव, प्रियंका ने बढ़ाया जिले का मान

Sun, 21 Feb 2016 11:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Vaibhav, Priyanka enhanced the value of the district
लोक सेवा आयोग इलाहाबाद की लोअर पीसीएस परीक्षा 2013 में बाल विकास परियोजना रुदौली में तैनात मुख्य सेविका शिवकुमारी मिश्रा के पुत्र वैभव मिश्र का चयन खाद्य एवं विपणन अधिकारी पद हुआ है। प्रथम श्रेणी में एमएससी (रसायन विज्ञान) पास करने वाले वैभव लखनऊ विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।
विज्ञापन


इनकी शिक्षा नाना स्व. जेपी मिश्र की देखरेख में हुई थी। मौजूदा समय में वैभव बहराइच के महसी ब्लॉक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर सेवारत हैं।
विज्ञापन


वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय नाना, माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उधर, प्रियंका तिवारी ने लोअर पीसीएस परीक्षा पास की है।

तारुन ब्लॉक के नारायनपुर गांव मजरे लालगंज निवासी डॉ. महेश प्रसाद तिवारी की पुत्री प्रियंका तिवारी का चयन मार्केटिंग इंस्पेक्टर पद पर हुआ है।

प्रियंका की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई ग्रामीण परिवेश में हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा रहीं प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व चाचा डॉ. देवी प्रसाद तिवारी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed