फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vaccine shortage stopped the pace of vaccination

वैक्सीन की कमी ने रोकी टीकाकरण की रफ्तार

Sat, 07 Aug 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vaccine shortage stopped the pace of vaccination
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से पहले तेजी से टीकाकरण करने की मुहिम वैक्सीन की अभाव में लगातार प्रभावित हो रही है। शासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन न मिल पाने के कारण अभियान की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। वैक्सीन की कमी से शुक्रवार को भी रुटीन में चल रहे 40 सत्रों को भी संचालित नहीं किया जा सका। बमुश्किल 17 बूथों पर ही टीका लग सका। इससे तमाम लोगों को बैरंग लौटना भी पड़ा।
विज्ञापन

जिले की आबादी मौजूदा समय में करीब 29 लाख है। इनमें सरकारी आंकड़ों के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 18.5 लाख लोग शामिल हैं। विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जता रहे हैं। जिससे आमजन को बचाने को टीकाकरण जनवरी माह से ही जिले में जोरशोर के साथ शुरू किया गया है।
विज्ञापन

चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके से सुरक्षित करने के बाद मौजूदा समय में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए सभी जिला स्तरीय अस्पतालों के साथ-साथ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी, पीएचसी आदि को मिलाकर 40 बूथों पर नियमित रूप से टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री के पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकासखंड वार भी क्लस्टर बनाकर ग्रामीणों को टीका लगाने की व्यवस्था बनाई गई, लेकिन पर्याप्त मात्रा में जिले में वैक्सीन की आपूर्ति न होने से अभियान पर ब्रेक लग रहा है और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में विलंब हो रहा है। अभियान के तहत सिर्फ 40 बूथों पर ही टीकाकरण के लिए प्रतिदिन करीब 11 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है।
इसके लिए भी प्रतिदिन करीब 10 हजार खुराक की आवश्यकता होती है। जबकि पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभियान को विस्तृत करने के लिए आवश्यकता करीब दो गुना से अधिक हो जाती है। वैक्सीन की आपूर्ति इन दिनों पांच हजार के इर्द-गिर्द हो रही है। इसकी वजह से ग्रामीणांचल में कैंप लगाकर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर पाना तो दूर, 40 बूथों पर सामान्य टीकाकरण भी नहीं हो पा रहा है।
वैक्सीन की इस कमी से टीकाकरण मुहिम में सुस्ती की वजह से ही मौजूदा समय में 18.5 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष करीब पांच लाख लोगों को ही टीका लग सका है। जिले में एक दिन पूर्व महज पांच हजार खुराक वैक्सीन प्राप्त हुई थी। जिसे संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दिया गया। फिर भी सिर्फ 17 बूथों पर ही वैक्सीन उपलब्ध हो सकी, जहां शुक्रवार को टीकाकरण किया गया।
शेष 23 बूथों पर शुक्रवार को सन्नाटा ही पसरा रहा। लोग दूर-दराज से बूथों पर टीका लगवाने की आस में पहुंचे तो मायूसी ही हाथ लगी। उन्हें टीके की खुराक न होने का हवाला देते हुए लौटा दिया। वहीं, पायलट प्रोजेक्ट के तहत चार विकास खंड क्षेत्रों में हो रहा टीकाकरण भी नहीं शुरू हो सका। अभी भी हालात सुधरने को लेकर विभागीय अधिकारी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

शासन से वैक्सीन पर्याप्त नहीं मिल रही है। मात्र हजार खुराक वैक्सीन गुरुवार को मिली है। जहां तक संभव हो सका, उपलब्ध कराया गया। वैक्सीन की कमी से 40 सेशन के बजाय सिर्फ 17 सेशन में ही टीकाकरण किया गया। पर्याप्त उपलब्धता होते ही अभियान को और तेज किया जाएगा।-डॉ. अजय राजा, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed