फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vaccination affected by rain, vaccine on 538

बारिश से टीकाकरण प्रभावित, 538 को लगी वैक्सीन

Wed, 19 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Vaccination affected by rain, vaccine on 538
अयोध्या। बीकापुर, मया बाजार व तारुन क्षेत्र में बुधवार को सुबह से हो रही रिमझिम बरसात का असर कोविड टीकाकरण पर भी दिखाई पड़ा। सीएचसी बीकापुर, मया बाजार, गोसाईगंज व तारुन में बुधवार को कुल 538 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएचसी के बीसीपीएम दीपक तिवारी ने बताया कि बुधवार को कुल 131 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 18 से 44 वर्ष की उम्र के कुल 111 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा 45 वर्ष से ऊपर उम्र के भी 20 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएचसी मया बाजार व गोसाईगंज में बुधवार को कुल 317 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सरवत रसूल ने बताया कि सीएससी गोसाईगंज में 45 प्लस उम्र के 33, 18 प्लस उम्र के 114, कुल 147 तथा सीएससी मया बाजार में 45 प्लस उम्र के 40, 18 प्लस उम्र के 130, कुल 170 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार, बृजनंदन, राजीव कुमार व राज नारायण तिवारी ने फील्ड में जाकर 31 लोगों की एंटीजन जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
सीएचसी तारुन पर बुधवार को 110 लोगों को कोविड की वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीपी त्रिपाठी ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर वाले 110 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed