फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP won the title in women and army in men

महिला में यूपी और पुरुष में सेना ने जीता खिताब

Sun, 15 Sep 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
UP won the title in women and army in men
अयोध्या। बाबू पृथ्वी सिंह मेमोरियल महिला-पुरुष हैंडबॉल फेडरेशन कप के महिला वर्ग में रविवार को उत्तर प्रदेश टीम ने रेलवे को और पुरुष वर्ग में सेना ने पंजाब टीम को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जेकेएस ब्रिक तथा विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक आरपी सिंह व अजय प्रताप सिंह रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ आईएएस व उ.प्र. हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर एम. बोवडे ने की। प्रतियोगिता के समन्वयक सूर्य प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अयोध्या के उर्मिला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रांगण में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश की टीम को 19-17 से हराया। इसमें उत्तर प्रदेश की स्वर्णिमा ने छह तथा तेजस्विनी ने पांच गोल किये। रेलवे की ज्योति ने पांच तथा सृष्टि ने चार गोल किये।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में सेना व पंजाब की टीम के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें सेना ने पंजाब टीम को 25-24 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इसमें सेना के सुखबीर ने छह तथा तरुन ठाकुर व अविन ने पांच-पांच गोल किये। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश की टीम को व पुरुष वर्ग में सीआईएसएफ व चंडीगढ़ को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इच्छा राम सिंह, दीपक राठी, मीरा भटनागर, दिव्या दीक्षित, रीतू डोभाल, रीना सिंह, विनय सिंह, सईद रफत, दिलीप, राकेश सिंह, रामप्रकाश वर्मा, आलोक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed