फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP Board: There is a wave of happiness among the students after seeing the exam results

यूपी बोर्ड : परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थियों में खुशी की लहर

Sat, 31 Jul 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
UP Board: There is a wave of happiness among the students after seeing the exam results
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का बहुप्रतीक्षित परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। कोरोना संक्रमण की वजह से रद्द हुई परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों ने साथियों के साथ जश्न भी मनाया। बोर्ड की ओर से देर शाम तक मेधावियों की सूची आदि जारी न होने की वजह से मेरिट घोषित नहीं की गई है। जिले के लगभग सभी स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम घोषित होने का दावा किया है।
विज्ञापन

परिषद के अधीन जिले में करीब 419 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में बीते सत्र में हाईस्कूल के 45533 व इंटरमीडिएट के 40048 विद्यार्थियों सहित 85581 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यालय लंबे समय से बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से इस बार बोर्ड की परीक्षाएं भी रद्द हो गईं। विभाग से प्री बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्तांकों का विवरण मांगा गया था जिसे ऑनलाइन ही परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। इसी आधार पर शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शाम चार बजे तक जारी किया गया।
परीक्षा परिणाम से ज्यादातर विद्यार्थी संतुष्ट रहे लेकिन बेहतर तैयारियों का दावा करने वाले कुछ विद्यार्थी असंतुष्ट भी नजर आए। उनका कहना था कि परीक्षा होने के बाद जो परिणाम आता, उससे कहीं ज्यादा खुशी मिलती।
परीक्षा परिणाम जानने के लिए सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्सुकता थी। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थी व अभिभावक मोबाइल, लैपटॉप आदि लेकर परिणाम जानने में व्यस्त हो गए। लगभग आशा के अनुरूप परिणाम देखकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। कुछ स्कूलों में बच्चे अपने साथियों के साथ पहुंचे और शिक्षकों के साथ खुशी भी जाहिर की।
प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों को बधाई दी और उत्साहवर्धन किया। जिले के ज्यादातर स्कूलों ने परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत होने का दावा किया है। परीक्षा न होने के कारण बोर्ड की ओर से इस बार टॉपर की सूची भी नहीं जारी की गई, न ही मेरिट लिस्ट ही सार्वजनिक की गई।
शहर के एसएसवी इंटर कॉलेज का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यहां हाईस्कूल में 447 व इंटर में 450 छात्र पंजीकृत थे। प्रधानाचार्य डॉ. मणिशंकर तिवारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
उन्होंने कहा कि यद्यपि परीक्षा परिणाम कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत विद्यार्थियों के हित में है लेकिन भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को मेहनत व लगन के साथ संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।
देवा इंटर कॉलेज उसरू अमौना का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। यहां हाईस्कूल में पल्लवी शुक्ला 93.3 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहीं। 92.3 फीसदी अंकों के साथ संजय चौहान द्वितीय व 92 फीसदी अंकों के साथ कोमल चौरसिया तृतीय स्थान पर रहीं।
बारहवीं में शिवांगी ने 86.6 फीसदी अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। निखिल मौर्य 86.4 फीसदी व आंचल वर्मा 85.4 फीसदी अंक हासिल करके दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सहदेव उपाध्याय, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
शहर के ओपीएस इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल के 243 व इंटर के 153 छात्र पंजीकृत थे जिनमें सभी उत्तीर्ण रहे। हाईस्कूल की आकांक्षा पांडेय को सर्वाधिक 94.16 फीसदी, शगुन श्रीवास्तव को 93.67 फीसदी, शिवांश यादव को 93.5 फीसदी, जतिन मौर्या को 93.2 फीसदी अंक मिले।
प्रियांशी पांडेय को 92.83 फीसदी व इंटरमीडिएट के अभिषेक तिवारी को 87.2 फीसदी, आयुष्मान चौरसिया को 87 फीसदी, अंजलि चौरसिया को 86.2 फीसदी, प्रज्ञा शुक्ला को 86.2 फीसदी अंक मिले। प्रबंधक अमर सिंह, प्रधानाचार्य सिराजुल हक ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
तारुन ऐमी आलापुर के टीआर पब्लिक स्कूल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। एकेडमिक इंचार्ज डीपी सिंह व मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में 58 विद्यार्थी पंजीकृत थे। अभिषेक यादव ने सर्वाधिक 90.16, सोनल दुबे ने 90, हर्षित गुप्ता ने 90, हर्ष तिवारी ने 90, सविता तिवारी ने 90, आयुष वर्मा ने 90, दुर्गेश पांडेय ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
15 से अधिक विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डीएम त्रिपाठी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और बताया कि यह परीक्षा परिणाम तो छात्रों द्वारा पूर्व में की गई मेहनत का परिणाम था जिससे मेधावी छात्रों में थोड़ा असंतोष की भावना स्पष्ट झलक रही है।
गुरुनानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। प्रबंधक राजेंद्र सिंह छाबड़ा, सचिव प्रतिपाल सिंह पाली, सीईओ अमनदीप सिंह ने परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य आदित्य प्रताप मल व समस्त शिक्षकों को भी बधाई दी। इंटरमीडिएट की संस्कृति पांडेय को सर्वाधिक 84, शिवांशु शर्मा को 82, प्राची पांडेय को 78 फीसदी व हाईस्कूल के अभिषेक शर्मा को 81 प्रतिशत अंक मिले।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। बोर्ड की ओर से देरशाम तक कोई सूची जारी नहीं हो सकी है जिससे अधिक विवरण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed