फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   University gets B-grade in NAC assessment

नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को मिला बी-ग्रेड

Wed, 17 Mar 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
University gets B-grade in NAC assessment
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा बी ग्रेड प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने विश्वविद्यालय को नैक ग्रेडिंग प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सभी ने सामूहिक प्रयास से यह सफलता मिली है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया है कि नैक से ग्रेडिंग के बाद विश्वविद्यालय की पहचान वैश्विक स्तर पर होगी। नैक की ग्रेडिंग नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में आवश्यक है। उच्च गुणवत्ता के मूल्यांकन से विश्वविद्यालय में देश-विदेश से अध्ययन एवं अनुसंधान के लिये विद्यार्थियों का जमावड़ा होगा। नैक मूल्यांकन से विद्यार्थियों को अकादमिक उन्नयन के लिये अनेकानेक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

साथ ही राष्ट्रीय एवं राजकीय स्तर पर संस्थागत अनुदान भी प्राप्त होंगे। ग्रेडिंग से विश्वविद्यालय परिसर में मानव संसाधन विकास केंद्र एचआरडीसी की स्थापना शीघ्र हो जाएगी। एचआरडीसी की स्थापना से शिक्षकों को भी अध्ययन अध्यापन के परिमार्जन एवं परिवर्धन का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के नैक सेल के समन्वयक प्रो. फारूख जमाल ने बताया है कि कुलपति के निर्देशन में गठित कोर कमेटी ने अपने अथक प्रयास से इस लक्ष्य क ो प्राप्त किया। कहा कि नैक द्वारा वर्ष 2017 में संशोधित प्रत्यायन नियमों को अति उच्चीकृत कर दिया गया था। इन उच्च मानकों पर सफलतापूर्वक खरा उतर कर विश्वविद्यालय ने यह लक्ष्य प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया है कि भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन के लिये नैक टीम का आगमन अप्रैल 2020 में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस कार्यक्रम को कई बार स्थगित करना पड़ा। इसी वर्ष 4 से 6 मार्च तक सत्यापन एवं मूल्यांकन के लिये नैक टीम का आगमन हुआ। टीम ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक संसाधनों की गुणवत्ता की सघन जांच भौतिक रूप से निर्धारित मानकों पर की थी। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्तकिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed