फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   university

अवध विवि का कारनामा, 70 नंबर के पेपर में दिया 80 अंक

Fri, 29 May 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
university
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि अपने नए कारनामे को लेकर चर्चा में है। विवि प्रशासन ने इस बार बीएससी ओटीटी के 70 नंबर के पेपर में 80 नंबर देकर परीक्षाफल घोषित कर दिया। इससे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पर सवाल खड़े होने लगे हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाएं प्रश्नों के निर्धारित अंक के आधार पर नहीं चेक हुईं हैं।
विज्ञापन

अवध विवि ने गुरुवार को बीएससी ओटीटी समेत कई प्रोफेशनल कोर्सों का परीक्षाफल घोषित किया। इनमें बीएससी ओटीटी के परीक्षाफल में बड़ी चूक पाई गई है। 70 अंक के प्रश्नपत्रों वाले सब्जेक्ट में 80 नंबर देकर परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। दरअसल, अवध विवि ने गोंडा जनपद के एससीपीएम पैरामेडिकल ऑफ कॉलेज को बीएससी ओटीटी की मान्यता दी है।
विज्ञापन

दो वर्ष के इस कोर्स में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। गुरुवार को जब विवि प्रशासन ने परीक्षा परिणाम घोषित किया तो छात्रों ने अपना रिजल्ट अनुमान के अनुरूप न पाए जाने पर खोजबीन शुरू की। बाद में विद्यार्थियों ने पाया कि उन लोगों ने 70 नंबर का पेपर दिया था जबकि घोषित रिजल्ट में कई बच्चों को 80 नंबर दे दिए गए हैं। छात्रों का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाएं सही तरीके से नहीं चेक हुईं हैं। दूसरी ओर विवि प्रशासन पूरे मामले में लीपापोती करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से चेक हों उत्तर पुस्तिकाएं
अवध विवि के बीएससी ओटीटी की परीक्षा में हुई त्रुटि पर छात्रों का आरोप है कि पूरी उत्तर पुस्तिकाएं गलत चेक हुईं हैं। सभी उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा चेक कराया जाना चाहिए। बीएससी ओटीटी के छात्र आलोक कुमार शुक्ला का कहना है कि 70 नंबर का पेपर 80 नंबर में चेक हुआ है। इसलिए ये आवश्यक है कि उत्तर पुस्तिकाएं दोबारा चेक कराईं जाए। बीएससी ओटीटी के छात्र राजन बाबू बताते हैं कि ये विवि के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। विवि अभी मानवीय चूक बता कर पल्ला झाड़ लेगा, जबकि इसकी जांच होनी चाहिए। विवि के एबीवीपी नेता अंकुर सिंह का कहना है कि जिस एजेंसी ने ऐसी गलती की है उसकी पूरी जांच होनी चाहिए और इस एजेंसी को ब्लैक लिस्ट में डाला जाना चाहिए और छात्रों की उत्तर पुस्तिका को फिर से चेक किया जाना चाहिए और अगर सही चेक हैं तो छात्रों को बुला कर उनकी उत्तर पुस्तिका दिखाई जानी चाहिए।

मानवीय चूक बता कर विवि प्रशासन ने झाड़ा पल्ला
अवध विवि प्रशासन ने बीएससी ओटीटी के परीक्षाफल में एजेंसी की मानवीय चूक बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि मामले में एजेंसी की चूक है। वेबसाइट पर लोड परीक्षाफल में संशोधन किया जा रहा है, हालांकि एजेंसी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed