फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Union Minister performed Rudrabhishek at Kshireshwar Nath temple in Ayodhya

केंद्रीय मंत्री ने अयोध्या के क्षीरेश्वर नाथ मंदिर पर किया रुद्राभिषेक

Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Union Minister performed Rudrabhishek at Kshireshwar Nath temple in Ayodhya
अयोध्या। शंकराचार्य ने शाश्वत सनातन धर्म के संस्कारों को स्थापित और संगठित किया है। इसका भाव लोक कल्याण था। लोक कल्याण के भाव से प्रधानमंत्री ने शंकराचार्य की समाधि का पुनर्निर्माण कराया है। उसी के लिए केदारनाथ धाम समेत पूरे देश में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भारत को सक्षम राष्ट्र की भलाई के लिए स्थापित करेगा। ये बातें केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कहीं। वह शुुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान वह प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से भी जुड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत के लोगों की सुख-समृद्धि व आरोग्य मंगल कामना के साथ अयोध्या में अनुष्ठान किया है। विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष संस्कारों को सीखने की कोशिश कर रहा है जिसका अयोध्या प्रत्यक्ष गवाह है। यह प्रसन्नता का विषय है कि वे संस्कार सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा-अर्चन किसी दल का नहीं, संपूर्ण भारत वासियों का अधिकार है। यह संस्कार विश्व के अन्य देश ग्रहण करें, यही भारत के ऋषि-मुनियों की और शंकराचार्य के प्रति हम लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल यादव के गठबंधन पर कहा कि विपक्ष सभी प्रयास कर ले लेकिन जनता उन्हें नकार चुकी है। जिस तरह ये लोग लूट-खसोट कर चुके हैं, जनता भूलकर भी उनका समर्थन नहीं करेगी। कहा कि भारत के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में प्रदेश में प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनेगी। इस दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
वहीं, सांसद लल्लू सिंह ने कोटसराय स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान वह भी वर्चुअल रूप से प्रधानमंत्री के साथ जुड़े। वहीं, रुदौली विधायक ने शुजागंज के पक्का तालाब स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया जबकि उनके पुत्र आलोक चंद्र यादव ने रुदौली के अमौनी मठ पर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना।

रुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में लोक गायक शंकर यादव ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को अपने गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अमौनी मठ के महंत सत्य भारती, बाबा वेद मुनि, कमलेश यादव, रामपुर जनक प्रधान राजेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed