फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uncontrollable truck hit the bike rider, death

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को राैंदा, मौत

Thu, 09 Feb 2017 11:47 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 09 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck hit the bike rider, death
पूराकलंदर थाने में खड़ी पकड़ी गई ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में भरतकुंड स्थित पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की रात फैजाबाद से सुल्तानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। उसने हेलमेट पहन रख्‍ाा था।
विज्ञापन


पीछे बैठा साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार पूराकलंदर के कैलपारा में निमंत्रण में जाने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


बुधवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे हैदरगंज थाना क्षेत्र के धर्मगंज गोदहरी निवासी चंद्र प्रकाश मिश्र (25) पुत्र रविंद्रनाथ मिश्र अपने साथी चंदर मौर्या (27) पुत्र जनकदेव मौर्या निवासी गोदहरी के साथ बाइक से निमंत्रण में जाने को निकले। निमंत्रण चंद्र प्रकाश मिश्र के पैतृक गांव कैलपारा में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदहरी में मोबाइल की दुकान चलाने वाला चंद्र प्रकाश हेलमेट पहन रखा था और बाइक चला रहा था। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड स्थित पेट्रोल पंप के सामने गिट्टी लादने के लिए सुल्तानपुर की ओर जा रहे ट्रक से बाइक सवार की सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार युवक खून से लथपथ हो गए। लोगों ने दोनों घायल युवकों को किनारे किया और एंबुलेंस को सूचना दी। इस बीच चालक ट्रक लेकर भाग निकला। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

जहां मौजूद चिकित्सकों ने चंद्र प्रकाश को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल चंदर मौर्या को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मृत युवक का विवाह दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के सहावां गांव में हुआ था। उसका एक पुत्र भी है।


पूराकलंदर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के बाद ट्रक को पिपरी में जाम के दौरान पकड़ लिया गया है, हालांकि ट्रक का चालक मौका पाकर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed