फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ultrasound examination

Ayodhya News: जिला अस्पताल में छह माह बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू

Wed, 31 May 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 31 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound examination
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात रेडियोलॉजिस्ट।
अयोध्या। जिला अस्पताल में छह माह बाद मंगलवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को मिलना शुरू हो गयी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन होने के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण जांच कार्य नहीं हो पा रहा था। जबकि देवगांव अस्पताल में मशीन न होने के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गई थी। ‘अमर उजाला’ ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसे संज्ञान लेते हुए अस्पताल के निरीक्षण के लिए 23 मई को आए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने अस्पताल में तत्काल रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब छह महीने पहले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वीके ओझा सेवानिवृत हो गए थे। उसके बाद से ही रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली था। रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य भी बंद पड़ा था। विभागीय स्तर पर जिला अस्पताल को छोड़कर देवगांव के एक ऐसे अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गयी थी, जहां जांच के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन तक नहीं थी। प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद मंगलवार को देवगांव में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अजय चौधरी को प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी और अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा ने जिला अस्पताल में पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

इससे महीनों से बंद अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र का दरवाजा खुलने से जांच के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों के चेहरे खिले दिखे। अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा ने बताया कि पुन: खुलने के बाद पहले ही दिन मंगलवार को 19 से अधिक मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच हुई। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड कार्य शुरू हो जाने से मेडिकोलीगल में होने वाली परेशानी भी खत्म हो जाएगी। अब यहां मेडिकोलीगल केस भी हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed