फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   u.p. board exam

द्वापर विद्यापीठ में पकड़ा गया नकलची

Tue, 21 Mar 2017 10:27 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 21 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
u.p. board exam
फैजाबाद के मनोहर लाल स्कूल में बोर्ड की परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की संगीत, गायन और इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र एवं अर्थशास्त्र/वाणिज्य विषय और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का भौतिक विज्ञान एवं व्यापारिक संगठन विषय की परीक्षा हुई। मया बाजार के  पास स्थित एक परीक्षा केंद्र में मंडलीय सचल दस्ते ने एक नकलची को अनुचित साधन के साथ पकड़ा।
विज्ञापन


मंडलीय सचल दस्ते के राजेश कुमार वर्मा ने द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज बरईपारा में इंटर के एक छात्र को अनुचित साधन के साथ नकल करते हुए पकड़ा। इसके अलावा दस्ते ने फैजाबाद और अंबेडकरनगर के तकरीबन एक दर्जन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया लेकिन दस्ते का कहीं भी गड़बड़ी नहीं मिली। जहां कुछ कमी नजर आई, उसे सही करने का निर्देश परीक्षा केंद्राध्यक्षों को दिया। 
विज्ञापन


मंडलीय कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि मंगलवार को सिर्फ एक नकलची पकड़ा गया। नकलचियों की कुल तादाद छह हो गई है जिनमें से चार छात्र एवं दो छात्राए है। कहा कि हिंदी विषय की परीक्षा के दिन 30481 परीक्षार्थियों ने इग्जाम छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परीक्षा छोड़ने वालों की तादाद बहुत ही कम है। वहीं दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से बनाए गए सचल दस्ते की और से अभी तक कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली। यह बात दीगर है कि पांच उड़ाका दल बनाए गए हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed