फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   two subject exam set in one shift

एक ही पाली में तय की दो विषयों की परीक्षा

Tue, 16 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 16 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
two subject exam set in one shift
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने हड़बड़ी में गड़बड़ी कर दी है। उसने एक ही पाली में दो विषयों की परीक्षा की तिथि तय कर दी। साकेत कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को परीक्षा कार्यक्रम बदलने के लिए विवि को पत्र लिखा है।  
विज्ञापन


साकेत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे का कहना है कि कॉलेज के छात्रों ने 20 अप्रैल को द्वितीय पाली में आयोजित बीए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा का बहिष्कार किया था। जिसके चलते तय कार्यक्रम पर परीक्षा नहीं हो सकी।
विज्ञापन


विवि की ओर से भेजे गये संशोधित कार्यक्रम में यह परीक्षा 23 मई को द्वितीय पाली में रखी गई है। जबकि इसी तिथि पर दूसरी पाली में ही पहले से ही परीक्षा नियंत्रक की ओर से बीए द्वितीय वर्ष की दर्शनशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की भी परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते एक ही दिन उसी पाली में छात्र-छात्राओं के लिए दोनों विषयों की परीक्षा एक साथ दे पाना संभव नहीं है। इसी के चलते विवि प्रशासन को पत्र भेजकर परीक्षा कार्यक्रम संशोधित करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed