{"_id":"626ed26fa403da3f39127efa","slug":"two-miscreants-shot-in-police-encounter-arrested-faizabad-news-lko628748469","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नगर कोतवाली व कैंट कोतवाली की पुलिस की शनिवार रात दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों नौ राउंड फायरिंग हुई। इसमें दोनों बदमाशों पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों बदमाशों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश चेन स्नेचिंग व लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार इन्होंने अयोध्या जनपद में स्नेचिंग व लूट की करीब सात वारदात को अंजाम दिया था।
उनके पास से नकदी समेत कई सामान भी बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने रविवार को बताया कि शनिवार रात्रि में गुप्ता होटल चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान महोबरा चौराहे की ओर से आए मोटर साइकिल सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो वो गैस गोदाम की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया।
धारा रोड की तरफ से प्रभारी निरीक्षक कैंट अरुण प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ आ गए। दोनों थानों की पुलिस ने परिक्रमा मार्ग पर अफीम कोठी के निकट घेराबंदी करके बदमाशों को रोकवाया तो दोनों लोगों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी।
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। आरोपियों की तरफ से करीब पांच राउंड व पुलिस की तरफ से चार राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के एक-एक पैर में लगी और दोनों गिर गए, जिन्हें मौके से ही पकड़ लिया गया।
पुलिस की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान गोकरन निषाद निवासी मुरावन टोला, तोपपुर, थाना कैंट, अयोध्या व राजेश निषाद निवासी हाजीपुर सिंहपुर, थाना कैंट, अयोध्या के रूप में हुई है।
इनके पास से पीली धातु की पांच चेन, दो टॉप्स, दो तमंचे, चार खोखे व चार कारतूस, एक मोटर साइकिल, चार हजार नकदी, एक चाकू, एक पिटठू बैग जिसके अंदर एक प्लास, दो पेचकस, दो रेती आदि सामान बरामद हुआ है।
एसएसपी ने बताया कि दोनों बदमाश गोंडा जिले के नवाबगंज में किराए के मकान में रहते थे और सुबह भोर में अयोध्या आकर फूल तोड़ने के लिए निकलने वालीं बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे।
चेन स्नेचिंग करके वापस नवाबगंज चले जाते थे। हाल ही में देवकाली क्षेत्र में हुई तीन वारदातों के अलावा जिले में करीब सात वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया है। इसके अलावा बाराबंकी में भी इन लोगों ने वारदात की हैं। पूर्व में इन्हीं आरोपों में जेल भी जा चुके हैं।