{"_id":"587a52b54f1c1b922bbaaade","slug":"two-million-pilgrims-took-dip","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
फैजाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में शनिवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर पतित पावनी सरयू में डुबकी लगाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर्व पर शनिवार को रामनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से सरयू के स्नान घाटों से प्रमुख मठ-मंदिरों में श्रद्धालु स्नान-दान, दर्शन-पूजन के लिए लगे रहे। देर शाम तक रामनगरी श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रही।
पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसर भ्रमण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। एसपी सिटी उदय शंकर के अनुसार इस मौके पर लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई।
धर्मनगरी में मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ दिखी। भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा सरयू के स्नान घाटों पर होने लगा था। पौ फटते-फटते सरयू का स्नान घाट श्रद्धालुओं से गुलजार हो गया। सरयू स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव का पूजन-अर्चन के साथ तिल व खिचड़ी का दान व गऊ दान कर श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख मंदिरों प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकालेराम मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ महादेव आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए जुटने लगी।
विज्ञापन
बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए रही। मंदिर में हनुमंतलला को खिचड़ी, घी, अचार, पापड़, दही, तिल आदि का भोग लगाया गया। साथ ही मंदिर के गद्दीनशीन महंत रमेश दास के नेतृत्व में महंतों व संतों ने खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन किया।
देर शाम तक श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन करते रहे। हालांकि संक्रांति पर्व पर तिथि को लेकर कुछ स्थानों पर गुरुवार को भी पर्व मनाया गया। पर्व को लेकर पुलिस व प्रशासन ने नगरी में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की थी। मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नगर क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते और दिशा निर्देश देते रहे।