फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two lakh children drunk doses of polio

दो लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

Sun, 17 Jan 2016 11:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two lakh children drunk doses of polio
रेलवे व बस स्टेशन पर यह कार्य शनिवार तक विभिन्न टीमें करेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले के लगभग तीन लाख 35 हजार बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए एक हजार दो सौ 71 स्थानों पर बूथ लगाये गये थे।

इन बूथों पर पहले दिन करीब दो लाख बच्चों को खुराक दी गई। जो बच्चे किन्हीं कारणों से बूथ पर नहीं पहुंचे, उन्हें सोमवार से शनिवार तक 836 टीमें घर-घर पहुंचकर खुराक पिलाएंगी। बताया कि अभियान की शुरुआत सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय में एक नवजात को खुराक पिलाकर की।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय डॉ. नीरजा माला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके कनौजिया ने भी बूथों पर नवजातों को पोलियोरोधी खुराक पिला कर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यूनिसेफ  से बीएमसी सुश्री फिरोेज फात्मा, विभागीय कर्मी केके यादव, बलवंत सिंह व महिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी, एएनएम एवं पोलियो टीम उपस्थित थी।

रामपुरभगन में एएनएम सेंटर पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुरभगन के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक कमलेश गुप्त के साथ रैली निकालकर अभिभावकों से नौनिहालों को दवा पिलाने की अपील की। एएनएम माया सिंह ने बताया कि 300 लक्ष्य के सापेक्ष 262 बच्चों को दवा पिलायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed