{"_id":"623f56109c62446ae142f3a9","slug":"two-injured-in-road-accident-including-girl-faizabad-news-lko623273634","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका सहित दो सड़क हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका सहित दो सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय मासूम बालिका सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बीकापुर कस्बे में भारती इंटर कॉलेज के पास प्रयागराज हाईवे पर सड़क पार कर रही छह वर्षीय बालिका सुनीता पुत्री बखानू निवासी मलेथू बुजुर्ग इनायतनगर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। हादसे के बाद अज्ञात बाइक चालक बाइक सहित मौके से फरार हो गया।
वहीं, कोतवाली क्षेत्र के महावा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट जाने के चलते पड़ोसी गांव करनपुर निवासी बाइक चालक युवक सूरज घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाई। चिकित्सक ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।